Mars Transit 2025: धनु राशि वालों के लिए मंगल का गोचर मिलाजुला साबित होगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और आय में इजाफा देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि धनु राशि के जातकों के लिए मंगल पांचवें और बारहवें भाव के स्वामी होते हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Mangal Gochar 2025: 13 सितंबर 2025 को मंगल ग्रह कन्या राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए तुला राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल ग्रह का यह गोचर आज रात करीब 08 बजकर 18 मिनट पर तुला राशि में होगा। मंगल इस राशि में 26 अक्तूबर तक रहेंगे फिर इसके बाद अपनी स्वराशि वृश्चिक में गोचर होंगे। ज्योतिष में मंगल ग्रह को ऊर्जा, जोश, पराक्रम, युद्ध और सेना का कारक माना जाता है। मंगल ग्रह को राशिचक्र में पहले और आठवें भाव का स्वामित्व प्राप्त है। मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। यह मकर राशि में उच्च के होते हैं और कर्क राशि में नीच के होते हैं। मंगल के गोचर करने से देश-दुनिया पर प्रभाव देखने को मिलता है, इसके साथ ही सभी 12 राशियों के जातकों पर भी प्रभाव देखने को मिलता है। आइए जानते हैं मंगल के तुला राशि में गोचर करने से धनु राशि वालों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
धनु राशि पर मंगल के गोचर का प्रभाव
धनु राशि वालों के लिए मंगल का गोचर मिलाजुला साबित होगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और आय में इजाफा देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि धनु राशि के जातकों के लिए मंगल पांचवें और बारहवें भाव के स्वामी होते हैं। आज के दिन मंगल का तुला राशि में गोचर आपके ग्यारहवें भाव में होगा। कुंडली का 11वां भाव आय और लाभ का होता है। ऐसे में जो लोग नौकरीपेशा हैं उनकी आय में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा और जिन लोगों का कोई व्यापार हैं उनको कोई अच्छी डील मिल सकती है। आर्थिक रूप से आने वाले दिन धनु राशि वालों के लिए बेहतर रहेंगे। लेकिन इस दौरान आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। आपको वाद-विवाद से बचकर रहना होगा और धैर्य के साथ काम करना होगा।