फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucky Zodiac Sign: 2026 में इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग

Tue, 09 Dec 2025 04:49 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Lucky Zodiac Sign: साल 2026 में गुरु अतिचार होकर दो बार राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा, लेकिन कुछ राशि वालों के लिए साल 2026 बहुत ही भाग्यशाली साबित होगा।
विज्ञापन
1 of 4
साल 2026 की भाग्यशाली राशियां - फोटो : अमर उजाला
Lucky Zodiac Sign 2026:  साल 2026 जल्द ही शुरू होने वाला है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2026 में देवगुरु बृहस्पति दो बार राशि परिवर्तन करेंगे। ज्योतिष में गुरु को ज्ञान, धन, धर्म और विवाह के कारक ग्रह होते हैं। गुरु ग्रह अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर फिर साल 2026 में ही कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में साल 2026 में गुरु ग्रह 2 बार राशि परिवर्तन करेंगे। गुरु का वर्ष 2026 में दो बार राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों का भाग्य चमक सकता है। इस कारण से मान-सम्मान में वृद्धि , पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति  और आय में इजाफा का योग है। इसके आलावा संतान की तरफ शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आइए जानते हैं किन-किन राशि वालों का लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 4
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए साल 2026 में गुरु का गोचर बहुत ही लाभकारी साबित होगा। आपकी राशि में गुरु ग्रह लग्न यानी पहले भाव और दूसरे धन भाव में संचरण करेंगे। ऐसे में आपको समय-समय पर आकस्मिक धन लाभ की प्राप्ति होगी। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि देखने को मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए साल 2026 शुभ रहेगा और करियर-कारोबार में अच्छी सूचना सुनने को मिल सकती है। इस दौरान भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और आपको अपनी वाणी पर प्रभाव देखने को मिलेगा। 

Shani Sade Sati in 2026: नववर्ष में मेष समेत इन 2 राशि वालों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती, 2027 तक रहें सावधान

विज्ञापन

3 of 4
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
साल 2026 में गुरु का ग्रह का गोचर कन्या राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी और शुभ साबित हो सकता है। आपकी राशि से गुरु का गोचर आय और 12वें भाव पर होगा। ऐसे में आने वाले साल में आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। आय के नए-नए स्त्रोत बन सकते हैं। इस दौरान आपको किसी योजना में अच्छे धन की प्राप्ति होगी। जो लोग शेयर बाजार में निवेश कर रखा है उनको इससे अच्छा खासा मुनाफा अर्जित करने का अवसर मिल सकता है। 

Shukra Gochar 2025: 20 दिसंबर से इन राशियों को नौकरी-बिजनेस में आएंगी दिक्कतें, निवेश क्षेत्र में रहें सावधान

विज्ञापन

4 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए गुरु का गोचर किसी चमत्कार से कम नहीं है। आपके लिए डबल गोचर बहुत ही शुभ और सकारात्मक सााबित हो सकता है। गुरु ग्रह का गोचर आपकी राशि से कर्म और आय के स्थान पर संचरण कर रहा है। आपकी आय में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल सकता है। करियर-कारोबार में आपको लंबे समय से चली आ रही परेशानियां खत्म होंगी। नौकरी और व्यपार में अच्छा मुनाफा अर्जित करेंगे। नई चीजों की शुरुआत के लिए आने वाला साल अच्छा साबित हो सकता है। 

Rahu Gochar 2026: धन-संपत्ति में बाधा और तनाव में वृद्धि, इन राशियों पर होगा राहु का अशुभ प्रभाव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें