गुरुवार, 23 अक्तूबर को ग्रहों-नक्षत्रों की बदली हुई चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर पड़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं 23 अक्तूबर की भाग्यशाली राशियां कौन-कौन सी हैं।
कल का दिन कुछ राशि वालों के लिए अच्छा और शुभ साबित होगा। आय में इजाफा होगा। करियर-कारोबार में बेहतर अवसर मिल सकते हैं। अचानक से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए बेहतर अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कल का राशिफल।
विज्ञापन
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए ग्रह-नक्षत्रों की चाल के लिहाज से दिन शुभ और अनुकूल रहेगा। लंबी योजनाएं कारगर साबित होंगी। कारोबार में आपको अच्छा साझेदार मिलेगा जिसे आपको लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं। लेन-देन के मामलों में आपको लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए कल का दिन सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। करियर-कारोबार में नए तरह अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। अटका हुआ काम पूरा होगा और रिश्तों में गर्माहट होगी।
विज्ञापन
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए कल का दिन आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। नए-नए प्रोजेक्ट हाथ लग सकते हैं। परिवार संग खुशियां रहेंगी। आय के सुनहरे अवसर मिलेंगे।