29 अक्तूबर को सुहागिनों का सबसे बड़ा पर्व करवा चौथ है और इस वर्ष ज्योतिषीय द्दष्टि से करवा चौथ बहुत ही खास रहने वाला होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 29 अक्तूबर को करवा चौथ के दिन शुक्र और बुध की युति है, जिससे लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र और बुध को शुभ ग्रह माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में बुध और शुक्र की स्थिति अच्छी होती है उनके जीवन में सुख-सुविधा, धन, भोग-विलास और करियर-कारोबार में सकारात्मक परिणाम मिलता है। ज्योतिष में लक्ष्मी नारायण राजयोग को बहुत ही शुभ राजयोग माना जाता है। इस राजयोग के निर्णाण से आने वाले दिनों में कई तरह के सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। आइए जानते हैं किन राशियों को इस राजयोग का लाभ सबसे ज्यादा मिलेगा।
कैसे बनता है लक्ष्मी नारायण राजयोग
- वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध और शुक्र ग्रह की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग बनता है।
- ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार, संचार, तर्क और गणित का कारक माना जाता है।
- शुक्र सुख-सुविधा, भौतिक सुख, भोगविलास, वैभव, सौंदर्य, कला और धन का कारक होता है।
- बुध-शुक्र की युति होने से धन लाभ, सुखों में वृद्धि और करियर-कारोबार में विशेष अवसर मिलते हैं।
तुला राशि पर लक्ष्मी नारायण राजयोग
तुला राशि के जातकों के लिए बुध-शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण राजयोग अच्छा साबित होगा। नौकरीपेशा जातकों को नई तरह की जिम्मेदारी और अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। अधूरे कार्यो में गति आएगा और भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा।
कन्या राशि पर लक्ष्मी नारायण राजयोग का प्रभाव
कन्यार राशि वालों के लिए बुध-शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण राजयोग बहुत ही शुभ साबित होगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारी और अवसरों में वृद्धि हो सकती है। उधार लिए गए धन की वापसी हो सकती है। व्यापार में नई तरह की योजना आपके लिए बहुत ही कारगर रहेंगी।
शनि की सीधी चाल से इन 3 राशि वालों को होगा बड़ा लाभ, नौकरी-बिजनेस से लेकर परीक्षा तक मिलेंगे अच्छे परिणाम
मेष राशि पर लक्ष्मी नारायण राजयोग का प्रभाव
लक्ष्मी नारायण राजयोग का प्रभाव मेष राशि के जातकों के ऊपर सकारात्मक पड़ेगा। नौकरी में आपको बेहतर अवसर मिल सकते हैं। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। जिन लोगों का कोई कानूनी मामला चल रहा है उसमें आपको जीत हासिल होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। इसके अलावा बिगड़े हुए काम पूरे होंगे।
कुंभ राशि पर लक्ष्मी नारायण राजयोग का प्रभाव
कुंभ राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। नई नौकरी के लिए बेहतर अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में आपके लिए विस्तार की नई तरह की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर बनेंगे।
24 अक्तूबर से 5 दिसंबर तक इन राशियों का रहेगा गोल्डन टाइम, विदेश यात्रा से नई नौकरी तक के बनेंगे योग