फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope 2023: शनिदेव बनाएंगे शश महापुरुष राजयोग, इन राशि वालों को मिल सकता है ऊंचा मुकाम

Sat, 17 Dec 2022 05:27 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
shani gochar 2022: साल 2023 में शनि ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। ज्योतिष में शनि की चाल में बदलाव बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। - फोटो : अमर उजाला
Horoscope 2023 And Shani Transit In 2023: साल 2023 अब बेहद ही नजदीक है। साल 2022 को खत्म होने में बस कुछ ही दिन शेष हैं। हर कोई नए साल आने पर यह जरूर जानना चाहता है कि उसके लिए नवर्ष कैसा रहेगा और ग्रह-नक्षत्रों का शुभ और अशुभ प्रभाव उनके जीवन में कैसा पड़ेगा। साल 2023 में शनि ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। ज्योतिष में शनि की चाल में बदलाव बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। शनिदेव 17 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में गोचर करेंगे। शनि कुंभ राशि में 30 वर्षों के बाद दोबारा से गोचर कर रहे हैं। शनि के राशि परिवर्तन करने के बाद 09 मार्च को इसी राशि में उदय होंगे। शनि के कुंभ राशि में उदय होने से शश महापुरुष राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष में शश महापुरुष राजयोग को बहुत ही शुभ योग माना जाता है। इस योग के प्रभाव से सभी 12 राशियों में से कुछ राशि के लोगों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा। शश महापुरुष राजयोग बनने से करियर में अच्छी उन्नति, धन-दौलत में इजाफा और व्यापार में अच्छी सफलता मिल सकती है। आइए जानते है कौन-कौन सी वे राशियां जिन पर शश महापुरुष राजयोग का प्रभाव देखने को मिलेगा।

वार्षिक राशिफल 2023

मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 

 सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 । तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 

 धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
विज्ञापन

2 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
आपकी राशि में शश महापुरुष राजयोग 11वें भाव में बनने जा रहा है। कुंडली में 11वां भाव आय और लाभ का स्थान माना गया है। इस कारण से इस राशि के जातकों को जबरदस्त इनकम में बढ़ोतरी होगी। नौकरी के लिए समय अच्छा है और अन्य स्त्रोतों से अच्छा पैसा कमाने में कामयाब रहेंगे। जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल होगा।

वार्षिक राशिफल 2023

मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 

 सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 । तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 

 धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
विज्ञापन

3 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आपकी राशि में 09 मार्च को शश महापुरुष राजयोग का निर्माण नवम भाव में होगा। कुंडली का नौवां भाव भाग्य का स्थान कहलाया जाता है। जिस कारण से आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। जो कार्य पिछले कई दिनों से अटके हुए हैं उनके पूरा होने की संभावना बन रही है। नौकरी में प्रमोशन और वेतनवृद्धि के योग हैं। निवेश में अच्छा फायदा मिल सकता है। प्रेम जीवन के लिए साल अच्छा रहेगा।

वार्षिक राशिफल 2023

मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 

 सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 । तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 

 धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023

4 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शश महापुरुष राजयोग सातवें भाव में साल 2023 में बनेगा। कुंडली का सातवां भाव वैवाहिक सुख और पार्टनरशिप का माना जाता है। ऐसे में जो लोग अपना व्यापार किसी के साथ पार्टनरशिप में कर रहे हैं उनको साल 2023 में अच्छा लाभ मिलेगा। कार्यों में सफलताएं प्राप्त होंगी। जीवन साथी और परिवार के सभी सदस्यों का साथ आपके द्वारा लिए गए निर्णयों में मिलेगा। इस वर्ष आप किसी नए साझेदार के साथ कुछ नया व्यापार कर सकते हैं। कारोबारियों के लिए यह योग बहुत ही धनलाभ दिलाने वाला साबित होगा। 

वार्षिक राशिफल 2023

मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 

 सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 । तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 

 धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
आपकी राशि में शनि के द्वारा बना शश महापुरुष राजयोग तीसरे भाव में बनेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली का तीसरी भाव साहस और पराक्रम का माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप नई चुनौतियों का सामना बहुत ही अच्छे तरीके से करने में कामयाब रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए साल 2023 बेहतरीन साल रहेगा। जॉब के कई प्रस्ताव आपको मिलेंगे। जमीन-जायदाद की खरीद-बिक्री से अच्छा धनलाभ होगा। परिवार में सभी का सहयोग प्राप्त होगा।

वार्षिक राशिफल 2023

मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 

 सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 । तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 

 धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें