फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2024: 100 साल बाद होली पर चंद्र ग्रहण का साया, धन लाभ के लिए करें ये 5 अचूक उपाय

Mon, 18 Mar 2024 12:14 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

इस वर्ष होली पर बहुत ही विशेष योग बना हुआ है, जिसके कारण होली का महत्व काफी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 100 साल बाद 25 मार्च 2024 को चंद्र ग्रहण का योग बन रहा है।
विज्ञापन
कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Holi 2024: हिंदू धर्म में होली के त्योहार का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन की जाती है फिर अगले दिन रंगों वाली होली खेली जाती है। इस वर्ष होली पर बहुत ही विशेष योग बना हुआ है, जिसके कारण होली का महत्व काफी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 100 साल बाद 25 मार्च 2024 को चंद्र ग्रहण का योग बन रहा है। इस बार 24 मार्च को होलिका दहन फिर 25 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी। 25 मार्च को पड़ने वाला चंद्र ग्रहण यह साल का पहला चंद्र ग्रहण होगा। इस चंद्रग्रहण को भारत में नहीं जा सकेगा, जिस कारण से इसका सूरतकाल मान्य नहीं होगा। यह चंद्र ग्रहण सुबह 10.23 बजे शुरू होगा और दोपहर 3.02 बजे तक रहेगा। यह चंद्र ग्रहण उत्तर और पूर्व एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा। 100 साल बाद दोबारा से होली पर चंद्र ग्रहण लगने से अगर इससे जुड़े कुछ उपाय किए जाए तो जीवन में सुख-समृद्धि और भाग्य में वृद्धि होती है। 
विज्ञापन


करें चंद्रदेव की पूजा
होली पर चंद्रग्रहण का साया रहेगा, लेकिन इसे भारत में नहीं देखा जा सकेगा ऐसे में इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। ऐसे में इस दिन आप चंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए उनके मंत्रों का जाप कर सकते हैं। इस दिन ऊं सों सोमाय नम: के मंत्रों का जाप करते हुए चंद्रदेव की पूजा करें और उन्हें दूध अर्पित करें। इस उपाय से जीवन में सुख-सुविधा और भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।

दान का महत्व 
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रदेव से जुड़ी हुई चीजों का दान करना शुभ होता है। आप चंद्रग्रहण पर दूध, चावल और सफेद वास्तुओं का दानऔर जीवन में सुख-शांति की कामना कर सकते हैं।
विज्ञापन


होलिका दहन के उपाय
होलिका दहन पर कुछ उपाय बहुत ही कारगर माने जाते हैं। कार्यों में बाधाओं से मुक्ति, नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और नौकरी में आ रही बाधा को दूर करने के लिए होलिका दहन पर अपने सिर से 21 बार नारियल को उतारकर उसे होलिका की आग में डाल दें। इसके साथ होलिका के स्थान पर जल, पान, फूल, नारियल और सुपारी भेंट करें। 

धन में वृद्धि के लिए करें इन मंत्रों का जाप
जीवन से धन की कमी को दूर करने के लिए होली की रात ऊं नमो धनदाय और स्वाहा मंत्र का जाप करें। इससे कर्ज से निजात मिलेगी और धन में वृद्धि होगी।  

शिवजी की पूजा
इस बार सोमवार को होली और चंद्र ग्रहण का योग बन रहा है। ऐसे में सोमवार को शिवजी की उपासना करने पर सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल जरूर अर्पित करें।

Holika Dahan 2024: कब जलेगी होलिका? जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें