फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanu Rashifal 2025: धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, जानें वार्षिक राशिफल 2025

Mon, 30 Dec 2024 11:36 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhanu Rashifal 2025: वैदिक ज्योतिषशास्त्र की गणना और चंद्र राशि के आधार पर जानिए नया वर्ष 2025 धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ?
विज्ञापन
Dhanu Rashifal 2025: नया साल धनु राशि वालों के लिए अपनी मेहतन और लगन के बल पर कई तरह के बेहतरीन सफलता प्राप्त करने का अवसर दिलाएगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sagittarius Yearly Horoscope 2025 Predictions In Hindi: सभी 12 राशियों के क्रम में धनु नौवीं राशि होती है। धनु राशि के स्वामी गुरु ग्रह होते हैं और इस राशि के जातकों लिए साल 2025 की बात करें तो मिलाजुला साल साबित होगा। जीवन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सालभर में आपको लंबी यात्राएं करने का मौका मिल सकता है। साल के शुरुआती महीनों में आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साल 2025 में गुरु, शनि और राहु-केतु जैसे प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। मई 2025 में गुरु आपकी राशि के सातवें भाव में रहेंगे। ऐसे में आपको कुछ अड़चनें आ सकती है। लेकिन जैसी ही मई माह में गुरु का गोचर होगा आपकी कुछ परेशानियां कम होने लगेंगी। साल के मध्य में गुरु के मिथुन राशि में गोचर करने से इस राशि के जातकों के लिए विदेश यात्रा के अच्छे योग बनेंगे। साथ ही साल 2025 में शनि के राशि परिवर्तन से शनि आपकी राशि से चतुर्थ भाव में रहेंगे। ऐसे में आपको सभी तरह की सुख-सुविधाओं का भरपूर लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं धनु राशि के जातकों के लिए नया साल 2025 कैसा रहेगा।  

विज्ञापन


करियर और कारोबार 2025
साल 2025 धनु राशि वालों के लिए करियर-कारोबार बेहतरीन साल साबित होने के साफ संकेत दिखाई दे रहा है। नया साल धनु राशि वालों के लिए अपनी मेहतन और लगन के बल पर कई तरह के बेहतरीन सफलता प्राप्त करने का अवसर दिलाएगा। करियर में उन्नति के अच्छे अवसरों में वृद्धि होगी। जो काम आपके साल 2024 में पूरे नहीं पा रहे थे वह अब नया साल आने के साथ ही तेजी के साथ आगे बढ़ेगा। शनि और गुरु के राशि परिवर्तन के प्रभाव के चलते हैं आपके कार्यक्षेत्र में बदलाव आने के संकेत है। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। करियर के मामले में आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। जो लोग सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत है उनको खुशखबरी मिल सकती है। वर्ष 2025 के मध्य के बाद बृहस्पति का गोचर आपकी राशि से सातवें भाव पर होगा और विपरीत स्थितियों में सुधार होगा। इसके अलावा राहु-केतु का गोचर भी आपके तृतीय और नवम भाव पर प्रारंभ हो जाएगा जिससे विपरीत स्थितियों से साल 2025 में आपको छुटकारा दिलाएगा।

आर्थिक स्थिति 2025
धनु राशि के जातकों के लिए साल 2025 में आर्थिक स्थिति की बात करें तो आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकता है। साल 2025 के शुरुआत में आपको कुछ धन संबंधी परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। धन हानि के योग बन रहे हैं। मार्च 2025 में शनि के मीन राशि में गोचर होने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगेगा। जमीन-जायदाद की खरीद होने से आपको इससे अच्छा लाभ मिल सकता है।  मई के बाद एकादश स्थान पर गुरु ग्रह के दृष्टि प्रभाव से धनागम में वृद्धि होगी। बचत करने में सफल रहेंगे। पैतृक संपत्ति से भी कुछ लाभ की संभावना इस वर्ष बनेगी।

Rahu Gochar 2025: साल 2025 में राहु का राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव?

सेहत 2025

विज्ञापन

सेहत संबंधी मामलों के लिए साल 2025 आपके लिए कुछ परेशानियों से भरा रह सकता है। धनु राशि के जातकों को साल के शुरुआती महीनों में सेहत का खास ध्यान देने की जरूरत होगी। शनि की ढैया 29 मार्च के पश्चात प्रारंभ हो रही है इसलिए कुछ समस्याएं बनी रहेंगी। 

Ketu Gochar: साल 2025 में केतु बदलेंगे चाल और करेंगे बड़ा राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव

प्रेम संबंध 2025
प्रेम संबंधों के लिहाज से साल 2025 आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं जाएगा। साल के शुरुआत में आपके प्रेम संबंध जरूर बनेंगे लेकिन यह ज्यादा दिनों तक नहीं रहेंगे और अलगाव की स्थिति बनी रहेगी। आपको इस साल प्रेम संबंधों में ज्यादा सजग रहने की जरूरत रहेगी। 

Yearly Horoscope 2025: नए साल 2025 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नववर्ष

विज्ञापन


यात्रा 2025
साल 2025 यात्रा की दृष्टि से धनु राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा। साल 2025 के शुरुआती कुछ महीनों में द्वादश स्थान पर गुरु और शनि की संयुक्त दृष्टि से विदेश यात्रा के प्रबल योग बन रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें