करियर-कारोबार दोनों में ही लाभ मिलने के संकेत हैं। वैवाहिक जीवन जीने वाले जातकों के लिए साल 2025 काफी अच्छा रहेगा। संतान सुख प्राप्त हो सकता है। वहीं जो लोग अविवाहित है उनके लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। अब बात करते हैं साल 2025 में शनि के पोजिशन की। इस साल शनि कुंभ राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि मकर राशि में दूसरे और तीसरे भाव में विराजमान होंगे। शनि के दूसरे और तीसरे भाव में होने पर धन लाभ होने की अच्छी संभावना है। नौकरी के लिहाज से साल 2025 बहुत ही अच्छा बीतेगा और कारोबार के लिहाज से साल मिलाजुला रहेगा। इसके अलावा राहु आपके दूसरे जबकि केतु आपके आठवें भाव में रहेंगे। इस तरह से कुछ समय के लिए आपको परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। आइए जानते हैं मकर राशि वालों के लिए साल 2025 कैसा रहेगा।
करियर-कारोबार 2025
मकर राशि वालों के लिए साल 2025 में नौकरी और बिजनेस की बात करें तो कुछ समय अच्छा तो कुछ समय मिलाजुला साल साबित होगा। आपको इस साल अपनी मेहनत का फल मिलेगा और कार्यस्थल पर सहकर्मियों का अच्छा साथ रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए इस वर्ष 2025 में मार्च के बाद आपके लिए समय अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को इस वर्ष उन्हे प्रमोशन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं साल के शुरुआत से ही शनि लगातार मेहनत और संघर्ष की स्थिति बनाकर रखेंगे और मार्च के बाद खुशखबरी दे सकते हैं। इसके अलावा इस साल देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपके पंचम भाव में आपके लिए लाभदायक रहेगा। राहु और केतु का गोचर आपके लिए वर्ष के मध्य के बाद नौकरी और व्यवसाय के नजरिए से अच्छा नहीं कहा जा सकता है। कार्य व्यवसाय की दृष्टि से यह वर्ष बहुत सामान्य रहेगा। व्यापार में सफलता प्राप्त के लिए आपको लगातार अथक परिश्रम करना पड़ेगा।
आर्थिक स्थिति 2025
मकर राशि वालों के लिए साल 2025 आर्थिक द्दष्टिकोण से मिलाजुला साबित होगा। साल के शुरुआती महीनों में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जैसे-जैसे साल आगे बढ़ेगा आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता जाएगा। मकर राशि के जातक साल 2025 में अच्छा खासा धन एकत्रित करने में कामयाब होंगे। इस साल आपको समय-समय पर अचानक धन लाभ के संकेत हैं। आमदनी के अच्छे मौके आपको मिलेंगे। नौकरीपेशा जातक अपनी नौकरी से धन अर्जित करने के अलावा अन्य स्त्रोतों से धन बनाने में कामयाब होगा। वहीं बिजनेस के मामले में आने वाला साल काफी शुभ साबित हो सकता है। साल 2025 के आरंभ में एकादश स्थान में गुरु की दृष्टि प्रभाव से धनागम में निरंतरता बनी रहेगी। परंतु द्वितीय स्थान के शनि के कारण आप इच्छित बचत नहीं कर पाएंगे। वर्ष 2025 के मध्य के बाद द्वितीय स्थान में राहु के गोचर के कारण भी आपके संचित धन में कमी का संकेत मिलता है। राशि से छठे भाव में गुरु का गोचर वर्ष के मध्य के पश्चात होगा इसलिए कुछ बाहरी लाभ की संभावनाएं इस वर्ष बनेंगी। शनि का गोचर 29 मार्च के बाद तृतीय भाव पर होगा इसलिए पिछले पिछले कुछ समय से जो अनावश्यक खर्च आपको परेशान किए थे उससे आपको राहत मिलेगी।
पारिवारिक स्थिति 2025
साल 2025 में घर-परिवार के सदस्यों के प्रति प्रेम की भावना बढ़ेगी लेकिन काम में ज्यादा व्यस्तता के चलते आप अपने परिजनों को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। इस साल आपको परिवार में कुछ संपत्ति के बंटवारे को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाकर रखना होगा। पंचम भाव में गुरु के प्रभाव से आपके बच्चों की शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी। यदि आपकी संतान विवाह योग्य हैं तो विवाह भी हो सकता है। संतान सुख के इच्छुक दंपतियों को साल के मध्य तक संतान प्राप्त की इच्छा पूरी हो सकती है।
सेहत 2025
साल 2025 में मकर राशि वालों के लिए अगर स्वास्थ्य राशिफल की बात करें तो परिणाम मिला-जुला ही साबित होगा। साल के शुरुआती समय सेहत अच्छी रहेगी। आपकी राशि पर गुरु की शुभ द्दष्टि के प्रभाव के चलते आप मानसिक और शारीरिक रूप से सेहतमंद और स्वस्थ रहेंगे। आप अपनी अच्छी लाइफ स्टाइल के चलते है अच्छा समय व्यातीत करेंगे। मार्च के पश्चात शनि का गोचर आपकी राशि से तीसरे भाव पर होगा यह स्थिति भी आपके स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अनुकूल रहेगी।
प्रेम संबंध
साल 2025 मकर राशि वालों के लिए प्रेम संबंधों के नजिरए से बहुत ही अच्छा रहेगा। प्रेम के सुख का आपको आनंद प्राप्त होगा। वर्ष के प्रारंभ से मई तक देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपकी राशि से पंचम भाव पर होगा इसलिए प्रेम संबंधों में स्थायित्व बना रहेगा। वर्ष के मध्य तक प्रेम संबंध विवाह के रूप में परिणित होने की संभावना भी बनेगी।