फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astrology: मार्च महीने में इन ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, चार राशियों के लिए अच्छा रहेगा माह

Wed, 02 Mar 2022 07:21 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साल 2022 का तीसरा महीना मार्च आरंभ हो चुका है। इस महीने कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है।
विज्ञापन
astrology 2022: ज्योतिष गणना के अनुसार मार्च के महीने में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 वैदिक ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करते हैं। ग्रहों का राशि परिवर्तन सभी जातकों के जीवन में अवश्य पड़ता है। जब भी किसी ग्रह का राशि परिवर्तन होता है तो कुछ राशि के जातकों पर इसका शुभ तो कुछ पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। साल 2022 का तीसरा महीना मार्च आरंभ हो चुका है। इस महीने कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। 
विज्ञापन


मार्च महीने में ग्रहों का राशि परिवर्तन
- महीने के पहले सप्ताह में ही बुध ग्रह का गोचर होगा। बुध वाणी और गणित के कारक ग्रह हैं। बुध ग्रह सुबह 11 बजकर 31 मिनट पर शनि की मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
- फिर इसके बाद 15 मार्च 2022 को दोपहर में मीन राशि में गोचर करेंगे।
- 18 मार्च को बुध कुंभ राशि में अस्त हो जाएंगे। 
- इसके बाद 24 मार्च को बुध सुबह मीन राशि में गोचर करेंगे।
- महीने के अंत में यानी 31 मार्च 2022 को शुक्र ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।

मकर राशि में चार ग्रहों का योग
मार्च महीने के पहले सप्ताह में चार ग्रहों के योग से चतुरग्रही ही योग बनेगा। 06 मार्च से पहले तक बुध मकर राशि में विराजमान रहेंगे जहां पर पहले से ही शनिदेव और मंगल ग्रह मौजूद है। इस वजह से मकर राशि में इन ग्रहों का संयोग बनेगा।  
विज्ञापन


मार्च के महीने में चार राशियों को होगा अच्छा लाभ
मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए यह महीना काफी शुभ रहने वाला होगा। आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। नौकरी करने वाले जातकों के लिए इस महीने अच्छे मौके प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि- इस राशि के जातकों के लिए यह महीना तरक्की से भरा रहेगा। कहीं से अचानक आर्थिक लाभ मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। 

तुला राशि- यह महीना आपके लिए कई तरीके से लाभ दिलाने वाला महीना साबित होने वाला है। नौकरी में वेतनवृद्धि और प्रमोशन होने के संकेत हैं। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन राशि- आपको इस महीने अपना सभी समस्याओं से मुक्ति मिलने वाली है। धन लाभ के काफी मौके मिलेंगे। विदेश यात्रा के संकेत है जहां से आपको काफी धन अर्जित करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें