फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astro Tips: पति-पत्नी के बीच रोज होता है कलेश, इस ज्योतिष उपाय से आ जाएगी सुख-शांति

Thu, 26 Sep 2024 04:35 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ज्योतिष शास्त्र में पति-पत्नी के बीच कलह को दूर करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। इन उपायों की मदद से परिवार में सुख-शांति का माहौल वापस लाया जा सकता है।
विज्ञापन
upay - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Grah Kalesh Ke Upay In Hindi: कई घरों में ज्यादातर समय सदस्यों के बीच बहसबाजी या लड़ाई झगड़े होते रहते हैं। ऐसे घरों में महालक्ष्मी कभी वास नहीं करतीं और घर में कोई ना कोई समस्या चलती रहती है। परिवार हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग होता है, जहां बिना शर्त प्रेम, सुरक्षा और अधिकार मिलता है, जो दूसरी जगह से हमें नहीं मिलता। लेकिन जब परिवार में पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़ा आम बात हो जाती है, तब यह जगह किसी शिविर या धर्मशाला जैसा लगने लगता है। रिश्तों की डोर बहुत नाजुक होती है, इसे बेहद संभाल के रखना चाहिए। चाहे वह सास-बहू का हो, पिता पुत्र का हों, भाई-बहन का हो या फिर  पति-पत्नी का इनके बीच कभी न कभी टकराव जरूर हो जाता है, लेकिन अगर ये तकरार रोज होने लगे तो यह सही नहीं माना जाता है। पति-पत्नी के बीच अगर रोज कलेश होता है, तो यह बहुत नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है, जिससे घर में अलग-अलग तरह की समस्याएं भी आने लगती हैं।
विज्ञापन


पति-पत्नी के बीच तनाव का मुख्य कारण उनके घरवालों को लेकर उत्पन्न होता है। कई बार तो इस कलह के कारण दाम्पत्य जीवन में तनाव इतना बढ़ जाता है कि बात तलाक तक पहुंच जाती है। ज्योतिष शास्त्र में पति-पत्नी के बीच कलह को दूर करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। इन उपायों की मदद से परिवार में सुख-शांति का माहौल वापस लाया जा सकता है। साथ ही इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी की भी अपनी कृपा बरसाती हैं। आइए जानते हैं इन ज्योतिष उपायों के बारे में।

दाम्पत्य जीवन में कलह के कारण
  • पति या पत्नी की पत्री में सप्तम भाव में शनि का होना या गोचर करना कलह का कारण हो सकता है।
  • किसी पाप ग्रह की सप्तम या अष्टम भाव पर दृष्टि होना या राहु, केतु अथवा सूर्य का वहां बैठना भी एक कारण हो सकता है
  • पति-पत्नी की एक सी दशा या शनि की साढ़ेसाती का चलना भी तलाक और कलह का एक कारण होता है।
  • शुक्र की गुरु में दशा का चलना या गुरु में शुक्र की दशा का चलना भी एक कारण बताया जाता है।
विज्ञापन

पति की अप्रसन्नता को दूर करने के लिए उपाय
अगर आपके पति हमेशा अप्रसन्न रहते हैं, पत्नी की बातों पर अधिक ध्यान नहीं देते या हमेशा खोए-खोए रहते हैं, जिसके कारण वैवाहिक जीवन में कलह उत्पन्न हो रही है। साथ ही आपके सारे प्रयास असफल हो रहे हैं, तो पत्नी-पति के रिश्ते की अनुकूलता के लिए श्रद्धा विश्वास पूर्वक भगवान शंकर और माता पार्वती का ध्यान करते हुए सोमवार से निम्न मंत्र का एक माला जाप करे।
विज्ञापन


मंत्र: ऊँ क्लीं त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पतिवेदनम्.
उर्वारुकमिव बन्धनादितो मुक्षीय मामृतात् क्ली ऊँ





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें