फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों आते हैं बुरे सपने, ज्योतिष में है इस ग्रह को माना गया है जिम्मेदार

Sat, 04 Aug 2018 03:12 PM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

हर किसी को सपने जरूर आते हैं कुछ सपने अच्छे होते हैं तो वहीं कुछ सपने बुरे। ज्योतिष में किसी भी तरह के सपनों का संबंध आपकी कुंडली में खराब चल रहे ग्रहों की वजह से माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में सूर्य की खराब दशा होने पर बुरे सपने आते हैं। कुंडली में सूर्य की महादशा खराब होने पर लोगों को बार-बार विचित्र तरह के सपने दिखाई देते हैं।

विज्ञापन


ज्योतिष में सूर्य की महादशा कमजोर होने पर इसे मजबूत बनाने के लिए कई तरह के उपाए बताए गए हैं। ऐसा माना जाता है कि सूर्य को जल चढ़ाने और सूर्य मंत्रों का जाप करने से कुंडली में सूर्य ग्रह की दशा मजबूत होती है। रविवार के दिन सूर्य को प्रसन्न करने के लिए जल जरूर चढ़ाना चाहिए।

सूर्य के अलावा अगर कुंडली में बुध ग्रह की दशा कमजोर है तो भी कई तरह के डरावने सपने आते हैं। ज्योतिष के अनुसार कुंडली में बुध के कमजोर होने पर दांत टूटने  और हड्डी टूटने जैसे सपने आते हैं। वहीं मंगल के कमजोर होने पर भी कई तरह के बुरे सपने आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें