सावन का पवित्र महीना चल रहा है। शास्त्रों के अनुसार ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त सावन में भगवान शिव को प्रसन्न करता है उसकी हर तरह की मनोकामना जरूर पूरी होती है। सावन के महीने में शिवजी की पूजा करने पर कुंडली से अशुभ ग्रहों की छाया दूर हो जाती है।
विज्ञापन
अगर किसी की कुंडली में सूर्य से संबंधित कोई ग्रह दोष है तो इसके अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए आक के फूल और उसकी पत्तियों से शिवजी की पूजा करनी चाहिए।