वृश्चिक राशि के लोग रहस्यमयी, शक्तिशाली और गहरे विचारों वाले होते हैं। ये स्वभाव से जुनूनी होते हैं और जो भी काम करते हैं, उसमें पूरी तरह समर्पित हो जाते हैं। ये गुप्त बातें रखने में माहिर होते हैं और इनकी भावनाएँ गहरी होती हैं। ये अपने दोस्तों और रिश्तों के प्रति वफादार होते हैं, लेकिन अगर कोई इन्हें धोखा दे तो ये उसे माफ नहीं करते। ये कभी-कभी अत्यधिक गुस्सैल और प्रतिशोधी भी हो सकते हैं। जासूसी, रिसर्च, सर्जरी और मनोविज्ञान जैसे क्षेत्रों में ये बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं।]
ज्योतिष के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
तो, ना, नी, नू, ने, नो
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए यश व कीर्ति में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने घर की साफ सफाई व रंगाई पुताई पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, जिसमें आपको खर्च भी अधिक होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में चल रही समस्याओं को दूर करने के लिए आज अपने किसी सीनियर से बातचीत करनी होगी। आपके किसी प्रतियोगिता के परिणाम भी आने की संभावना है। आप अपने किसी काम को लेकर अपने भाइयों से सलाह मशवरा कर सकते हैं।
उपाय
- किसी गरीब को भोजन दें।
- घर में दीप जलाएं और मां दुर्गा की पूजा करें।
- वृश्चिक राशि के लोग दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करें।
- महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र, और रामनाम का जाप भी इनके लिए लाभकारी साबित होता है।
Chaitra Navratri 2025: इस नवरात्रि राशि के अनुसार करें उपाय, घर में बरकत से लेकर व्यापार में होगा लाभ
Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि में करें जौ के ये पांच उपाय, कर्ज संबंधी समस्याएं होंगी दूर
Chaitra Navratri: नहीं रख पा रहे हैं नवरात्रि के सारे व्रत, बस कर लें ये काम, मिलेगा पूरा फल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।