वृश्चिक राशि के लोग रहस्यमय, दृढ़ निश्चयी और जुनूनी होते हैं। ये गहराई से सोचने वाले होते हैं और अपनी भावनाओं को आसानी से प्रकट नहीं करते। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही गुस्से वाले और शक करने वाले हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
लो, ने, नी, नू, या, यी
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपका कोई नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई लेनदेन थोड़ा सोच समझकर करना होगा। आप किसी घर मकान आदि की खरीदारी की योजना बना सकते हैं। परिवार में आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकता है।
विज्ञापन
उपाय
वृश्चिक राशि के लोगों को कष्टों के समय हनुमान चालीसा और रामायण का पाठ करना चाहिए।
महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र, और रामनाम का जाप भी इनके लिए लाभकारी साबित होता है।
वृश्चिक राशि के लोग हनुमान जी की पूजा करें।
वृश्चिक राशि के लोग दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।