फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: वृषभ राशि वाले माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पढ़ें 17 सितंबर का राशिफल

Thu, 17 Sep 2026 05:02 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

आज घरेलू मामलों को लेकर मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर चिंता या बेचैनी महसूस हो सकती है।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृषभ राशि पर शुक्र ग्रह का प्रभाव रहता है। इस राशि के लोग शांत, धैर्यशील और भौतिक सुख-सुविधाओं को पसंद करने वाले होते हैं। इन्हें जीवन में स्थिरता और सुरक्षा प्रिय होती है और ये अपने कार्यों को जिम्मेदारी के साथ पूरा करते हैं। परिवार और रिश्तों के प्रति इनका लगाव गहरा होता है। हालांकि, इनकी जिद कभी-कभी इनके विकास में रुकावट बन सकती है, लेकिन यही दृढ़ निश्चय इन्हें मजबूत भी बनाता है। इस राशि के जातकों के लिए सफेद वस्तुओं का दान करना लाभकारी माना गया है। आज का राशिफल

विज्ञापन


वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope):
आज घरेलू मामलों को लेकर मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर चिंता या बेचैनी महसूस हो सकती है। यदि आप जमीन, मकान या वाहन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो कागजी प्रक्रिया या अन्य कारणों से काम में देरी संभव है। किसी बड़े निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचें।

माता के स्वास्थ्य को लेकर भी सावधानी बरतना जरूरी होगा। आपकी अपनी सेहत भी सामान्य से थोड़ी कमजोर रह सकती है, इसलिए थकान को नजरअंदाज न करें। मानसिक रूप से आप किसी बात को लेकर लगातार सोचते रह सकते हैं। ऐसे में स्वयं को व्यस्त रखने के साथ पर्याप्त आराम करना उपयोगी रहेगा। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए परिस्थितियां अपेक्षाकृत संतुलित रहेंगी। कामकाज में बड़ी परेशानी नहीं आएगी और आमदनी का प्रवाह बना रह सकता है। मन को स्थिर रखने के लिए मां काली का ध्यान करना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन


मुख्या बिंदु:

  • पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें।
  • संपत्ति या वाहन का काम अटक सकता है।
  • माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
  • व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी।
  • उपाय: मां काली का स्मरण करें।


साप्ताहिक राशिफल: सितंबर के तीसरे सप्ताह में इन 4 राशियों को मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें 12 राशियों का हाल

विज्ञापन

सितंबर 2026 का मासिक राशिफल: बदलेगी इन राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों के लिए कैसा बीतेगा माह?
वृषभ राशि के जातकों के करियर के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा महीना, पढ़ें सितंबर का मासिक राशिफल
सितंबर में जन्मे लोगों में होती है ये 7 खूबियां, हर क्षेत्र में बनाते हैं पहचान

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें