तुला राशि तुला राशि के लोग संतुलित, मिलनसार और आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं। इन्हें राशि चक्र की सातवीं राशि माना गया है। इनके स्वामी शुक्र होते हैं, जो प्रेम, सौंदर्य और सुख-सुविधाओं के कारक हैं। इन राशि वालों को हीरा या ओपल धारण करना चाहिए। यह सुख-समृद्धि के लिए प्रभावशाली माना जाता है।
विज्ञापन
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन रिश्तों की गर्माहट और मानसिक सुकून लेकर आएगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको भीतर से मजबूत करेगा और आपसी प्रेम भी बढ़ेगा। संतान आपकी उम्मीदों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेगी। छोटे बच्चों के लिए कोई खास चीज खरीदने का मन बन सकता है। माताजी की ओर से मिली जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाना आपके लिए जरूरी रहेगा। दोस्तों के साथ हंसी-मजाक और बातचीत से दिनभर का तनाव काफी कम होगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं।