सिंह राशि के लोग आत्मविश्वासी, करिश्माई और नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं। ये स्वभाव से महत्वाकांक्षी होते हैं और हमेशा सुर्खियों में रहना पसंद करते हैं। इनका स्वभाव राजसी होता है और ये अपने विचारों पर अडिग रहते हैं। ये दूसरों को प्रेरित करने की क्षमता रखते हैं और अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता प्राप्त करते हैं। हालाँकि, कभी-कभी ये घमंडी और ध्यान आकर्षित करने वाले बन सकते हैं। ये लोगों का ध्यान आकर्षित करने और प्रशंसा पाने की इच्छा रखते हैं। राजनीति, अभिनय, मैनेजमेंट और प्रशासन में ये लोग बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
मा, मी, मू, में, मो, टा, टी, टू, टे
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपने दिनचर्या को बेहतर बनाए रखने के लिए रहेगा। किसी पुराने मित्र से आपको लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आप अपने खान-पान में पौष्टिक भोजन ले, नहीं तो आपकी शारीरिक समस्याएं उभर सकती हैं। आपका कोई काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो उसके भी पूरा होने की संभावना है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आप किसी ने बिजनेस की शुरुआत करने के लिए प्लानिंग कर सकते हैं।
उपाय:
- मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें और उन्हें तिल और गुड़ चढ़ाएं।
- घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
- किसी जरूरतमंद को कपड़े या राशन दान करें।
- इस दौरान 'ऊँ सूर्याय नमः', 'ॐ भास्कराय नमः', 'ॐ आदित्याय नमः', 'ॐ भानवे नमः', 'ॐ दिवाकराय नमः' जैसे मंत्रों का जाप करना चाहिए।
Rahu Gochar 2025: साल 2025 में राहु का राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव?
Ketu Gochar: साल 2025 में केतु बदलेंगे चाल और करेंगे बड़ा राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव
Yearly Horoscope 2025: नए साल 2025 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नववर्ष
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।