Aaj Ka Rashifal 31 August 2025: रविवार, 31 अगस्त को माह का आखिरी दिन है। आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं जिस कारण से उभयचरी योग का शुभ संयोग बन रहा है। ऐसे में शुभ योग बनने के कारण आज के दिन मिथुन, कर्क, सिंह समेत कई राशियों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आइए विस्तार से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों का आज का राशिफल:
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: हरा
आज का दिन कारोबार में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी आय-व्यय को ध्यान में रखकर व्यय करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी आय बढ़ने से खुशी होगी। आपका डूबा हुआ धन आपको मिल सकता है। आप किसी से काम को लेकर कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है।
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: आसमानी
आज आपके मन में किसी बात को लेकर टेंशन बनी रहेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, जिससे उनमें कोई गड़बड़ी हो सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गोल्डन
आज का दिन आपके लिए सुख-साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने कामों को लेकर किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। कोई कानूनी मामला आपको थोड़ी टेंशन देगा, जिसके लिए आपको किसी अच्छे वकील से बातचीत करनी होगी। आप अपने घर में जरूरत की चीजों की खरीदारी पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे। किसी अतिथि के आगमन होने से माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
Shani ki Sadhe Sati: इन 3 राशियों पर है शनि की साढ़े साती का साया, जानें उपाय और बचाव के तरीके
कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
आज के दिन आप कामों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपका आत्मविश्वास भी कमजोर रहेगा। आपके मन में किसी काम को लेकर संशय हो, तो आप उस काम में बिल्कुल आगे ना बढ़ें। माताजी की सेहत में गिरावट आने से आपको सावधानी बरतनी होगी और खर्चों में वृद्धि होगी। आप अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लाएंगे। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से खुशी होगी। संतान को पढ़ाई-लिखाई को लेकर आप कहीं बाहर भेज सकते हैं।