Aaj Ka Rashifal 09 July 2025: आज 09 जुलाई, बुधवार का दिन है और आज देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में उदय हो रहे हैं। इसके अलावा आज मालव्य राजयोग से साथ रवि योग का शुभ संयोग बना है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर गुरु की राशि धनु में हुआ है। जिसके चलते आज के दिन कुछ राशि वालों पर देवगुरु की कृपा मिलने वाली है। भाग्य का साथ मिलेगा और करियर में एक नया मुकाम हासिल हो सकता है। आज के दिन कुछ राशि वालों को शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आइए जानते हैं सभी राशि वालों के लिए आज का राशिफल।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: आसमानी
आज का दिन आपके लिए रुपए-पैसे से संबंधित मामलों में ध्यान देने के लिए रहेगा। यदि आप किसी धन संबंधित समस्या को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो वह भी दूर होगी। आप कला-कौशल में सुधार लेकर आएंगे। आप अपने व्यवसाय में कुछ तकनीकी उपकरणों को शामिल कर सकते हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। सिंगल लोगों की उनके प्यार से मुलाकात होगी। आध्यात्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी।
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए शुभ साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप विभिन्न क्षेत्रों में आगे रहेंगे। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, जिससे आप किसी काम को आसानी से कर पाएंगे। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तब वह भी दूर होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। मांगलिक उत्सव की तैयारी शुरू होगी। कार्यक्षेत्र में आप अपने बॉस से कोई भी बात गुप्त न रखें।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: बैंगनी
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके मित्र आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों की एक अच्छी पकड़ बनेगी, उनके प्रमोशन को लेकर भी आगे बातचीत हो सकती है। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। आप कोई निर्णय किसी के कहने में आपका ना लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान पढ़ाई के लिए कहीं बाहर जा सकती है।
Guru Uday 2025: 9 जुलाई को देव गुरु बृहस्पति होंगे उदय, जानें देश-दुनिया पर क्या होगा प्रभाव ?
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। बिजनेस में आप कोई भी मौका हाथ से जाने ना दें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। आपको किसी पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देंगे।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करना पड़ेंगे। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। वाणी आपको मान सम्मान दिलवाएगी। रचनात्मक कार्यों को काफी बल मिलेगा। किसी पुराने निवेश से आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। आपकी पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। आप अपने भाई-बहनों से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं।