मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है, वह पढ़ाई मे पूरी मेहनत से जुटेंगे। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। घर का कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे और किस्मत भी आपका पूरा साथ देगी।
विज्ञापन
शुभ रंग: पीला
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।