फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा दिन, पढ़ें 1 नवंबर का राशिफल

Sun, 01 Nov 2026 05:03 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

आज आपको हर काम सोच-समझकर करने और किसी भी निर्णय में जल्दबाजी से बचने की जरूरत है। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिनसे भविष्य में आपको कोई महत्वपूर्ण अवसर या व्यावसायिक लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। इस राशि के लोग तेज बुद्धि, समझदार और संवाद कला में निपुण होते हैं। नई-नई चीजें सीखने की इच्छा, लोगों से जुड़ने की क्षमता और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल लेने की कला इन्हें खास बनाती है। ये अपने विचारों और बातों से दूसरों को प्रभावित करने में माहिर होते हैं। हालांकि, इनका अस्थिर मन इन्हें एक जगह टिकने नहीं देता, फिर भी उनकी चतुराई और समझ उन्हें लगातार आगे बढ़ने में मदद करती है। इस राशि के लिए हरे रंग की वस्तुओं का दान शुभ माना जाता है। आज का राशिफल

विज्ञापन


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope
आज आपको हर काम सोच-समझकर करने और किसी भी निर्णय में जल्दबाजी से बचने की जरूरत है। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिनसे भविष्य में आपको कोई महत्वपूर्ण अवसर या व्यावसायिक लाभ मिल सकता है। इसलिए बातचीत के दौरान मिलने वाली उपयोगी जानकारियों पर ध्यान दें। हालांकि, स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है। काम की व्यस्तता के बीच अपने आराम और खानपान की अनदेखी न करें।

कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपकी बातों को गलत तरीके से प्रस्तुत करने या आपके काम में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में भावनाओं में बहने के बजाय तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखें। किसी दूसरे व्यक्ति के कहने पर अपने सहकर्मियों या व्यावसायिक साझेदारों के बारे में जल्दबाजी में राय न बनाएं।
विज्ञापन


कारोबार में सामान्य उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, लेकिन धैर्य और सही रणनीति से परिस्थितियों को संभाला जा सकता है। मां से किया गया कोई वादा पूरा करने का अवसर मिलेगा। उनके साथ समय बिताने और उनकी बात सुनने से आपको भी भावनात्मक सुकून मिलेगा। आज सतर्कता और संयम ही आपको अनावश्यक परेशानियों से बचाएंगे।

साप्ताहिक राशिफल: दिवाली का सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा खास, धन लाभ के बनेंगे योग
विज्ञापन

ग्रह गोचर: अक्तूबर में बदलेगी इन ग्रहों की चाल और बनेंगे 5 खास योग, जानें किन राशियों को होगा लाभ
मासिक राशिफल अक्तूबर 2026: इन 4 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की और धन लाभ के योग, पढ़ें 12 राशियों का हाल
मिथुन राशि वालों को इस माह मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें अक्तूबर का मासिक राशिफल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें