मेष राशि के लोग ऊर्जावान माने जाते हैं। इस राशि को अग्नि तत्व की राशि कहा जाता है। इसके स्वामी मंगलदेव हैं। इन लोगों के लिए मंगलवार का दिन शुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, इस राशि के लोग नेतृत्व करने में आगे रहते हैं। अपनी ऊर्जा और उत्साह के लिए जाने जाते हैं। इनकी संघर्ष क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति भी शानदार होती है।