मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपके लंबे समय से रुके हुए काम भी आसानी से पूरे होंगे। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपकी दीर्घकालिन योजनाओं को गति मिलने से व्यवसाय में एक अच्छी पहचान बनेगी। आप अपने करियर से संबंधित किसी भी फैसले को लेने में जल्दबाजी न दिखाएं। आप किसी से वाद-विवाद में ना पड़ें तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
शुभ रंग- लाल
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
जीवनसाथी को मानसिक सहारा दें और उनका ख्याल रखें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा और दूध से बनी सफेद चीजें दान करनी चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।