कुंभ राशि के जातक स्वतंत्र विचारों वाले, रचनात्मक और मानवीय होते हैं। इन्हें नई चीज़ें सीखना और समाज के हित में कार्य करना पसंद होता है। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही जिद्दी और अलग सोच वाले हो सकते हैं। ये लोग बदलाव के पक्षधर होते हैं और अपनी विचारधारा को चुनौती देने से नहीं डरते।
ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
गे, गो, सा, सू, से, सो, द
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का का दिन आपके लिए मेहनत से भरा रहेगा। आप अपने काम से जी नहीं चुराएंगे, जिससे आपको अच्छा मुकाम मिल सकेगा और आपके विरोधी भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे, लेकिन आप किसी के बहकावे में आकर कोई इंवेस्टमेंट करने से बचें। आपको किसी पारिवारिक मामले को धैर्य और संयम से निपटाने की आवश्यकता है। आपकी बात से आपके पिताजी का मन खराब हो सकता है। संतान की पढ़ाई-लिखाई को लेकर आपके मन में जोश बना रहेगा।
विज्ञापन
शुभ रंग- हरा
उपाय
किसी गरीब को वस्त्र दान करें।
भगवान गणेश की पूजा करें और उनकी कृपा प्राप्त करें।
उधारी चुकता करने के लिए समय पर प्रयास करें।
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए, रोजाना दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।