मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है। आपके भाई व बहनों से भी आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी बात को लेकर अपने बॉस से बातचीत करनी होगी। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपका बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा, लेकिनअत्यधिक मात्रा में धन न लगाएं। किसी पुराने मित्र से आपको लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
जीवनसाथी को मानसिक सहारा दें और उनका ख्याल रखें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा और दूध से बनी सफेद चीजें दान करनी चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।