मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको किसी पुरानी छोड़ी हुई नौकरी से बुलावा आ सकता है। आप घूमने-फिरने में अच्छा खासा खर्च करेंगे, लेकिन आपको इन सबके साथ-साथ अपने कामों पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही आपकी किसी पुरानी समस्या को बढ़ा सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है।
विज्ञापन
शुभ रंग- नांरगी
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।