आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने से आप प्रत्येक कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे। आपका कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा
मकर राशि के लोग मेहनती, अनुशासित और लक्ष्य केंद्रित होते हैं। ये धैर्यपूर्वक अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की क्षमता रखते हैं। ये व्यावहारिक और ज़िम्मेदार होते हैं, लेकिन कभी-कभी अत्यधिक कठोर भी बन सकते हैं। प्रशासन, इंजीनियरिंग और बिजनेस में ये सफल होते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, मकर राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
भो, जा, जी, जू, खा, की, कू
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने से आप प्रत्येक कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे। आपका कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और आपकी जान पहचान बढ़ने से आपको काम करने में भी आसानी होगी। आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी खटपट हो सकती है, जिससे आपको टेंशन भी रहेगी।
विज्ञापन
शुभ रंग- पीला उपाय
अपने खानपान पर ध्यान दें, और ताजे फल खाएं।
घर में शुभ कार्य करें और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करें।
किसी रिश्तेदार को मदद करने के लिए अपना हाथ बढ़ाएं।
मकर राशि के लोगों को मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।v