आज आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे, क्योंकि आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके अपने कामों को आसानी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आप किसी से कोई उधार का लेनदेन ना करें, इसलिए कोई लोन लेने की बिल्कुल ना सोचें।
धनु राशि के लोग उत्साही, घुमक्कड़ और खुले विचारों वाले होते हैं। इन्हें स्वतंत्रता पसंद होती है और ये जीवन को खुलकर जीने में विश्वास रखते हैं। ये धार्मिक और आध्यात्मिक झुकाव रखते हैं और ज्ञान प्राप्ति में रुचि रखते हैं। ये मज़ाकिया और खुशमिज़ाज होते हैं, लेकिन कभी-कभी बेपरवाह और बेबाक भी हो सकते हैं। ये यात्रा, शिक्षा, अध्यापन और दर्शन जैसे क्षेत्रों में सफल होते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, धनु राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे, क्योंकि आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके अपने कामों को आसानी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आप किसी से कोई उधार का लेनदेन ना करें, इसलिए कोई लोन लेने की बिल्कुल ना सोचें। आपकी कोई खोई हुई वस्तु आपको प्राप्त हो सकती हैं। आपको अपने खान-पान पर थोड़ा संयम रखने की आवश्यकता है, तभी आप अपनी सेहत को बेहतर कर सकेंगे। बैंकिंग क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।
विज्ञापन
शुभ रंग- नारंगी
उपाय
अपनी व्यावसायिक योजनाओं को भगवान शिव के आशीर्वाद से शुरू करें।
किसी जरूरतमंद को अनाज का दान करें।
अपने माता-पिता को समय दें और उनका आशीर्वाद लें।
धनु राशि के लोगों के लिए भगवान सूर्य को लाल फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।