Aaj Ka Makar Rashifal: आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने घर और बाहर दोनों के कामों में तालमेल बनाकर चले, नहीं तो परिवार में सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं।
मकर राशि के लोग मेहनती, अनुशासित और लक्ष्य केंद्रित होते हैं। ये धैर्यपूर्वक अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की क्षमता रखते हैं। ये व्यावहारिक और ज़िम्मेदार होते हैं, लेकिन कभी-कभी अत्यधिक कठोर भी बन सकते हैं। प्रशासन, इंजीनियरिंग और बिजनेस में ये सफल होते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, मकर राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
भो, जा, जी, जू, खा, की, कू
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने घर और बाहर दोनों के कामों में तालमेल बनाकर चले, नहीं तो परिवार में सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आप अपने बिजनेस के कामों में कोई बदलाव बहुत ही सोच समझकर करें। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपनी जरूरत की आवश्यकताओं के पूर्ति पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे। आपको किसी काम को लेकर जोखिम लेने से बचना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे।
विज्ञापन
शुभ रंग- सफेद
उपाय
अपने खानपान पर ध्यान दें, और ताजे फल खाएं।
किसी रिश्तेदार को मदद करने के लिए अपना हाथ बढ़ाएं।
मकर राशि के लोगों को मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।
घर में शुभ कार्य करें और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।v