फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: कुंभ राशि वाले जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें पढ़ें 17 सितंबर का राशिफल

Thu, 17 Sep 2026 05:11 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

आज जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। अगर उन्हें पहले से कोई परेशानी है तो लापरवाही न करें और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह लें।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव माने जाते हैं। इस राशि के लोग अपनी अलग सोच, सामाजिक सरोकार और स्वतंत्र विचारों के लिए जाने जाते हैं। इन्हें नई-नई सोच अपनाना और समाज के लिए कुछ अच्छा करना पसंद होता है। ये स्वतंत्रता प्रिय होते हैं और अपने नियमों के अनुसार जीवन जीना चाहते हैं। मित्रता में ये बेहद ईमानदार और वफादार होते हैं, हालांकि अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने में थोड़ा संकोच करते हैं। अपने ज्ञान और व्यवहार से ये लोगों के बीच विशेष पहचान बना लेते हैं। इस राशि के जातकों के लिए कंबल, नीले वस्त्र या तिल का दान करना लाभकारी माना गया है। आज का राशिफल

विज्ञापन


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। अगर उन्हें पहले से कोई परेशानी है तो लापरवाही न करें और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह लें। उनके स्वास्थ्य पर ध्यान देने के साथ खुद को भी मानसिक रूप से शांत रखने की कोशिश करें। छोटी चिंता को बहुत बड़ा विषय बनाने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।

प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन संतोषजनक रहेगा। साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ सकता है। संतान से जुड़े मामलों में भी आपको राहत और संतुष्टि मिल सकती है। व्यापार करने वालों के लिए परिस्थितियां अच्छी रहने की संभावना है और काम में लाभ मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर किसी तरह की परेशानी, दबाव या नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। किसी सहकर्मी की बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय संयम से काम लें। धार्मिक मान्यता के अनुसार तांबे की वस्तु का दान करना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन


मुख्या बिंदु:

  • जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
  • प्रेम संबंधों में संतोष रहेगा।
  • संतान से खुशी मिल सकती है।
  • नौकरी में सावधानी बरतें।
  • उपाय: तांबे की वस्तु का दान करें।



साप्ताहिक राशिफल: सितंबर के तीसरे सप्ताह में इन 4 राशियों को मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें 12 राशियों का हाल

विज्ञापन

सितंबर 2026 का मासिक राशिफल: बदलेगी इन राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों के लिए कैसा बीतेगा माह?
सितंबर में जन्मे लोगों में होती है ये 7 खूबियां, हर क्षेत्र में बनाते हैं पहचान
कुंभ राशि वाले माह के दूसरे सप्ताह में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, पढ़ें सितंबर का मासिक राशिफल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें