कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोग अलग सोच रखने वाले, रचनात्मक और भविष्य को लेकर सजग होते हैं। इन्हें नए विचार, तकनीक और बदलाव बेहद पसंद होते हैं। इस राशि के स्वामी शनि माने जाते हैं, जबकि कुछ मान्यताओं में राहु का भी प्रभाव बताया जाता है। ये समाज के लिए कुछ नया करने की इच्छा रखते हैं और अपने विचारों से दूसरों को प्रभावित करते हैं। ये स्वतंत्रता पसंद होते हैं और अपनी शर्तों पर जीवन जीना चाहते हैं। दोस्ती में ये वफादार होते हैं, लेकिन अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त नहीं करते। आज का राशिफल
आज आपका नया घर लेने का सपना पूरा हो सकता है। काम में मेहनत ही सफलता दिलाएगी, इसलिए किसी पर निर्भर न रहें। पुरानी बीमारी को नजरअंदाज न करें, डॉक्टर से सलाह लें। किसी राजनीतिक मित्र से मुलाकात हो सकती है। मां से बातचीत आपको सही दिशा देगी।