फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: कर्क राशि के जातकों को तरक्की के नए अवसर मिलेंगे, पढ़ें 3 सितंबर का राशिफल

Thu, 03 Sep 2026 05:04 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन तरक्की और नए अवसरों की सौगात लेकर आ सकता है। लंबे समय से जिस बदलाव या मौके का इंतजार था, उससे जुड़ी कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्क राशि पर चंद्रमा का प्रभाव रहता है। इस राशि के जातक भावनात्मक, कोमल स्वभाव के और परिवार के प्रति पूरी तरह समर्पित होते हैं। अपने अपनों की खुशियों के लिए ये हमेशा आगे रहते हैं और हर परिस्थिति में उनका साथ निभाते हैं। इनका मन कभी-कभी जल्दी बदल जाता है, लेकिन इनकी नीयत साफ और भावनाएं सच्ची होती हैं। इस राशि के लोगों के लिए दूध, चावल या अन्य सफेद वस्तुओं का दान करना शुभ और लाभकारी माना जाता है। आज का राशिफल

विज्ञापन


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन तरक्की और नए अवसरों की सौगात लेकर आ सकता है। लंबे समय से जिस बदलाव या मौके का इंतजार था, उससे जुड़ी कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी क्षमता पर लोगों का भरोसा बढ़ेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी अच्छी कंपनी या पद से जुड़ा प्रस्ताव मिल सकता है। ऐसे में अवसर को समझने के बाद ही आगे बढ़ें। मुश्किल परिस्थितियों में दोस्तों का सहयोग आपको भावनात्मक और व्यावहारिक दोनों तरह से मजबूती देगा। किसी बड़ी परेशानी में उनकी सलाह या मदद आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है। 

अविवाहित लोगों के जीवन में नए रिश्ते या प्रेम की शुरुआत के संकेत हैं। किसी खास व्यक्ति से बातचीत धीरे-धीरे गहरे संबंध में बदल सकती है। सुख-सुविधाओं पर खर्च करने का मन करेगा और आप अपने लिए कुछ नया खरीद सकते हैं। हालांकि किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना जरूरी होगा। खासकर महत्वपूर्ण फैसले पूरी जानकारी लेने के बाद ही करें। मां के साथ बातचीत जरूर करें, क्योंकि उनकी सलाह आपके लिए काफी कारगर साबित हो सकती है। उनके अनुभव से आपको किसी उलझन का सही समाधान मिल सकता है।
विज्ञापन


मुख्य बिंदु:
तरक्की के नए अवसर मिलेंगे
दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा
सिंगल लोगों की जिंदगी में प्यार दस्तक दे सकता है
नौकरी की तलाश में सफलता संभव
सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है
मां की सलाह बेहद काम आएगी

साप्ताहिक राशिफल: सितंबर का पहला सप्ताह इन 4 राशियों के लिए रहेगा शुभ, कुछ को रहना होगा सावधान
विज्ञापन

सितंबर 2026 का मासिक राशिफल: बदलेगी इन राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों के लिए कैसा बीतेगा माह?
कर्क राशि वालों को माह के मध्य में विरोधियों से रहना होगा सतर्क, पढ़ें सितंबर का मासिक राशिफल
सितंबर में जन्मे लोगों में होती है ये 7 खूबियां, हर क्षेत्र में बनाते हैं पहचान

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें