फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: कर्क राशि वाले निवेश में जल्दबाजी न करें, पढ़ें 17 सितंबर का राशिफल

Thu, 17 Sep 2026 05:04 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

आज आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सतर्कता रखना आपके लिए जरूरी होगा। किसी को पैसा उधार देने, जल्दबाजी में निवेश करने या बिना पूरी जानकारी के आर्थिक लेनदेन करने से बचें।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्क राशि पर चंद्रमा का प्रभाव रहता है। इस राशि के जातक भावनात्मक, कोमल स्वभाव के और परिवार के प्रति पूरी तरह समर्पित होते हैं। अपने अपनों की खुशियों के लिए ये हमेशा आगे रहते हैं और हर परिस्थिति में उनका साथ निभाते हैं। इनका मन कभी-कभी जल्दी बदल जाता है, लेकिन इनकी नीयत साफ और भावनाएं सच्ची होती हैं। इस राशि के लोगों के लिए दूध, चावल या अन्य सफेद वस्तुओं का दान करना शुभ और लाभकारी माना जाता है। आज का राशिफल

विज्ञापन


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सतर्कता रखना आपके लिए जरूरी होगा। किसी को पैसा उधार देने, जल्दबाजी में निवेश करने या बिना पूरी जानकारी के आर्थिक लेनदेन करने से बचें। गलत निर्णय के कारण धन संबंधी नुकसान होने की आशंका बन सकती है। किसी भी वित्तीय सौदे से पहले सभी दस्तावेज और शर्तों को अच्छी तरह जांच लें।

स्वास्थ्य के मामले में मुंह, मसूड़ों या दांतों से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें। यदि दर्द या अन्य समस्या लगातार बनी रहती है, तो चिकित्सकीय सलाह लेना बेहतर होगा। दूसरी ओर, प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। साथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिल सकता है। संतान से संबंधित कोई चिंता भी कम हो सकती है। व्यापार करने वालों के लिए दिन लाभदायक रह सकता है और काम में अपेक्षित परिणाम मिलने की संभावना है। अपने पास लाल रंग की कोई वस्तु रखना धार्मिक मान्यता के अनुसार शुभ माना जाता है।
विज्ञापन


मुख्या बिंदु:
पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें।
निवेश में जल्दबाजी न करें।
दांत और मुंह की सेहत का ध्यान रखें।
प्रेम और व्यापार में लाभ के संकेत हैं।
उपाय: लाल रंग की वस्तु अपने पास रखें।


साप्ताहिक राशिफल: सितंबर के तीसरे सप्ताह में इन 4 राशियों को मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें 12 राशियों का हाल
विज्ञापन

सितंबर 2026 का मासिक राशिफल: बदलेगी इन राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों के लिए कैसा बीतेगा माह?
कर्क राशि वालों को माह के मध्य में विरोधियों से रहना होगा सतर्क, पढ़ें सितंबर का मासिक राशिफल
सितंबर में जन्मे लोगों में होती है ये 7 खूबियां, हर क्षेत्र में बनाते हैं पहचान

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें