फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Kanya Rashifal: आज का कन्या राशिफल, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

Tue, 08 Apr 2025 05:05 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aaj Ka Kanya Rashifal: आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपनी बुद्धि व विवेक से कुछ नई-नई खोज करेंगे, जिससे आप अपने बिजनेस में भी अच्छी ऊंचाइयों को हासिल करेंगे।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्या राशि
विज्ञापन

कन्या राशि के लोग व्यावहारिक, विश्लेषणात्मक और परफेक्शनिस्ट होते हैं। ये अपने कार्यों में अत्यधिक सावधानी बरतते हैं और हर चीज़ को गहराई से परखते हैं। ये मेहनती होते हैं और किसी भी कार्य को पूरी निष्ठा और दक्षता के साथ पूरा करते हैं। इनकी सोच तार्किक होती है, लेकिन कभी-कभी ये अत्यधिक आलोचनात्मक बन सकते हैं। ये अपने स्वास्थ्य और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हैं। लेखन, अकाउंटिंग, रिसर्च और हेल्थकेयर से जुड़े क्षेत्रों में ये सफल होते हैं। इनका व्यवस्थित और अनुशासित स्वभाव इन्हें हमेशा आगे बढ़ने में मदद करता है।

ज्योतिष के अनुसार, कन्या राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:  
पा, पी, पू, ष, ण, ठा, ठी

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपनी बुद्धि व विवेक से कुछ नई-नई खोज करेंगे, जिससे आप अपने बिजनेस में भी अच्छी ऊंचाइयों को हासिल करेंगे। आपके सहयोगी भी आपकी खूब तारीफ करेंगे, लेकिन आपके कुछ गुप्त शत्रु आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत में  कुछ गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा।  आपकी दान धर्म के कार्यों में भी काफी रुचि रहेगी। आप माता जी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।
विज्ञापन


उपाय:  
  • घर में स्वच्छता का ध्यान रखें, क्योंकि यह शांति और समृद्धि लाता है।  
  • पीले रंग के वस्त्र पहनें और घर में पीले फूल रखें।  
  • दीन-दुखियों को खाना या वस्त्र दान करें।  
  • कन्या राशि के लोग भगवान कृष्ण की पूजा करें और गौ माता को हरा चारा खिलाएं।
विज्ञापन




Rahu Gochar 2025: साल 2025 में राहु का राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव?
Ketu Gochar: साल 2025 में केतु बदलेंगे चाल और करेंगे बड़ा राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव
Yearly Horoscope 2025: नए साल 2025 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नववर्ष

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें