कन्या राशि के लोग व्यावहारिक, विश्लेषणात्मक और परफेक्शनिस्ट होते हैं। ये अपने कार्यों में अत्यधिक सावधानी बरतते हैं और हर चीज़ को गहराई से परखते हैं। ये मेहनती होते हैं और किसी भी कार्य को पूरी निष्ठा और दक्षता के साथ पूरा करते हैं। इनकी सोच तार्किक होती है, लेकिन कभी-कभी ये अत्यधिक आलोचनात्मक बन सकते हैं। ये अपने स्वास्थ्य और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हैं। लेखन, अकाउंटिंग, रिसर्च और हेल्थकेयर से जुड़े क्षेत्रों में ये सफल होते हैं। इनका व्यवस्थित और अनुशासित स्वभाव इन्हें हमेशा आगे बढ़ने में मदद करता है।
ज्योतिष के अनुसार, कन्या राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
पा, पी, पू, ष, ण, ठा, ठी
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे, लेकिन आपको किसी से मांग कर वाहन चलाने से बचना होगा। आपका किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। जीवन साथी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपकी इनकम तो पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें कोई लापरवाही करने से बचना होगा।
उपाय:
- दीन-दुखियों को खाना या वस्त्र दान करें।
- कन्या राशि के लोग भगवान कृष्ण की पूजा करें और गौ माता को हरा चारा खिलाएं।
- घर में स्वच्छता का ध्यान रखें, क्योंकि यह शांति और समृद्धि लाता है।
- पीले रंग के वस्त्र पहनें और घर में पीले फूल रखें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।