फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: धनु राशि वाले यात्रा में सावधानी बरतें, पढ़ें 17 सितंबर का राशिफल

Thu, 17 Sep 2026 05:09 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

आज यात्रा से जुड़े मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होगी। यदि वाहन से कहीं जा रहे हैं तो गति और यातायात नियमों का विशेष ध्यान रखें। सफर के दौरान सामान या पैसों को लेकर भी सतर्क रहना बेहतर होगा।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनु राशि पर गुरु ग्रह का प्रभाव होता है। इस राशि के लोग ज्ञान की ओर झुकाव रखने वाले, सकारात्मक सोच वाले और दूसरों को प्रेरित करने की क्षमता रखने वाले होते हैं। इन्हें नई-नई चीजें सीखने, यात्रा करने और आध्यात्मिक या धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने में रुचि रहती है। ये सच्चाई और ईमानदारी को महत्व देते हैं, इसलिए अपनी बात स्पष्ट रूप से कहने में विश्वास रखते हैं। अपने विचारों और व्यवहार से ये लोगों पर अच्छा प्रभाव डालते हैं। पीले रंग की वस्तुओं का दान करना इनके लिए शुभ और लाभकारी माना जाता है। आज का राशिफल

विज्ञापन


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज यात्रा से जुड़े मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होगी। यदि वाहन से कहीं जा रहे हैं तो गति और यातायात नियमों का विशेष ध्यान रखें। सफर के दौरान सामान या पैसों को लेकर भी सतर्क रहना बेहतर होगा। किसी बड़े काम की शुरुआत केवल किस्मत के भरोसे करने के बजाय अपनी तैयारी और मेहनत पर भरोसा करें।

मान-सम्मान से जुड़ी कोई चिंता मन में बनी रह सकती है। आपको ऐसा लग सकता है कि किसी स्थिति में आपकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है, लेकिन अनावश्यक आशंकाओं को खुद पर हावी न होने दें। स्वास्थ्य सामान्य रहने की उम्मीद है। प्रेम संबंधों में सकारात्मक माहौल रहेगा और संतान की ओर से कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। इससे आपका मन प्रसन्न होगा। कामकाज में भी धैर्य से आगे बढ़ना आपके लिए लाभकारी रहेगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार बजरंग बली का स्मरण करने से आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ता है।
विज्ञापन


मुख्या बिंदु:

  • यात्रा में सावधानी बरतें।
  • केवल भाग्य के भरोसे निर्णय न लें।
  • मान-सम्मान को लेकर चिंता न करें।
  • प्रेम और संतान से खुशी मिल सकती है।
  • उपाय: बजरंग बली का स्मरण करें।


साप्ताहिक राशिफल: सितंबर के तीसरे सप्ताह में इन 4 राशियों को मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें 12 राशियों का हाल

विज्ञापन

सितंबर 2026 का मासिक राशिफल: बदलेगी इन राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों के लिए कैसा बीतेगा माह?
सितंबर में जन्मे लोगों में होती है ये 7 खूबियां, हर क्षेत्र में बनाते हैं पहचान
धनु राशि वालों को स्वास्थ्य का रखना होगा विशेष ध्यान, पढ़ें सितंबर का मासिक राशिफल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें