फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: धनु राशि वालों का हो सकता है प्रमोशन, पढ़ें 12 सितंबर का राशिफल

Sat, 12 Sep 2026 05:09 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उम्मीद से कहीं बेहतर परिणाम देने वाला हो सकता है। जिस काम को लेकर आप लंबे समय से असमंजस में थे या जिसे पूरा करना मुश्किल समझ रहे थे, उसमें सफलता मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनु राशि पर गुरु ग्रह का प्रभाव होता है। इस राशि के लोग ज्ञान की ओर झुकाव रखने वाले, सकारात्मक सोच वाले और दूसरों को प्रेरित करने की क्षमता रखने वाले होते हैं। इन्हें नई-नई चीजें सीखने, यात्रा करने और आध्यात्मिक या धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने में रुचि रहती है। ये सच्चाई और ईमानदारी को महत्व देते हैं, इसलिए अपनी बात स्पष्ट रूप से कहने में विश्वास रखते हैं। अपने विचारों और व्यवहार से ये लोगों पर अच्छा प्रभाव डालते हैं। पीले रंग की वस्तुओं का दान करना इनके लिए शुभ और लाभकारी माना जाता है। आज का राशिफल

विज्ञापन


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उम्मीद से कहीं बेहतर परिणाम देने वाला हो सकता है। जिस काम को लेकर आप लंबे समय से असमंजस में थे या जिसे पूरा करना मुश्किल समझ रहे थे, उसमें सफलता मिलने की संभावना है। आपकी मेहनत रंग ला सकती है और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए रास्ते दिखाई देंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपनी क्षमता साबित करने का अवसर मिलेगा। निजी क्षेत्र में कार्यरत जातकों को पदोन्नति या बेहतर जिम्मेदारी मिलने की खुशखबरी मिल सकती है।

विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई और दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की जरूरत महसूस होगी। अनुशासन के साथ तैयारी करने से उन्हें लाभ मिलेगा। परिवार के साथ किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। खेलकूद से जुड़े लोगों के लिए भी दिन उत्साह बढ़ाने वाला है। ऑफिस में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर आप उसे पूरी निष्ठा और क्षमता के साथ निभाएंगे। हालांकि, भागदौड़ के बीच अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी होगा।
विज्ञापन


मुख्य बिंदु:

  • मुश्किल काम में सफलता के संकेत
  • करियर में आगे बढ़ने के अवसर
  • नौकरी में प्रमोशन की संभावना
  • विद्यार्थियों को दिनचर्या बदलनी होगी
  • स्वास्थ्य के प्रति रहें सतर्क


साप्ताहिक राशिफल: सितंबर के तीसरे सप्ताह में इन 4 राशियों को मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें 12 राशियों का हाल

विज्ञापन

सितंबर 2026 का मासिक राशिफल: बदलेगी इन राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों के लिए कैसा बीतेगा माह?
सितंबर में जन्मे लोगों में होती है ये 7 खूबियां, हर क्षेत्र में बनाते हैं पहचान
धनु राशि वालों को स्वास्थ्य का रखना होगा विशेष ध्यान, पढ़ें सितंबर का मासिक राशिफल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें