फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी लव लाइफ के बारे में बहुत कुछ बताती हैं हथेली की ये रेखाएं, जानें क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र

Thu, 26 Nov 2026 03:57 PM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली की रेखाओं से व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई पहलुओं के बारे में जानकारी मिलती है। मान्यता है कि हाथ में बनी कुछ खास रेखाएं व्यक्ति के प्रेम संबंधों, लव लाइफ और वैवाहिक जीवन से जुड़े संकेत भी देती हैं। आइए जानते हैं इन रेखाओं का महत्व और ये आपके रिश्तों के बारे में क्या बताती हैं।
 
विज्ञापन
हस्तरेखा शास्त्र - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Love Life Secrets In Palm Lines: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर बनी रेखाओं को व्यक्ति के जीवन और भविष्य से जुड़े संकेतों का आधार माना जाता है। मान्यता है कि इन रेखाओं के जरिए प्रेम संबंधों, विवाह और वैवाहिक जीवन के बारे में भी कई बातें जानी जा सकती हैं। इन्हीं में विवाह रेखा का विशेष महत्व बताया गया है। कहा जाता है कि इस रेखा की बनावट और स्थिति व्यक्ति की लव लाइफ से जुड़े कई संकेत देती है। आइए जानते हैं हथेली में विवाह रेखा कहां होती है और यह प्रेम जीवन के बारे में क्या बताती है।

विज्ञापन




हथेली पर कहां होती है विवाह रेखा?
हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, हथेली पर विवाह रेखा छोटी उंगली के ठीक नीचे बाहरी किनारे के पास होती है। यह रेखा बाहरी हिस्से से शुरू होकर अंदर की ओर बढ़ती है। यह रेखा अधिक लंबी नहीं होती, लेकिन हस्तरेखा शास्त्र में इसका विशेष महत्व माना जाता है।



वैवाहिक जीवन में तनाव का संकेत

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की विवाह रेखा बीच से दो भागों में विभाजित हो जाती है, तो इसे शुभ नहीं माना जाता। ऐसी रेखा प्रेम और वैवाहिक जीवन में मतभेद, चुनौतियों तथा तनाव की संभावना का संकेत देती हैं।

विज्ञापन




हस्तरेखा शास्त्र: हाथ की इन रेखाओं में छिपे हैं भाग्य के संकेत, पर्वतों से समझें अपना भविष्य



क्या आपकी हथेली में भी है धन रेखा? जानें क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र 



प्रेम जीवन में रुकावटों का संकेत देती है ये रेखा
मान्यता है कि, यदि हृदय रेखा और विवाह रेखा स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देतीं है, तो यह प्रेम संबंधों में बाधाओं का संकेत हो सकती है। ऐसी स्थिति रिश्तों में गलतफहमियों और भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते है।



लव मैरिज के संकेत
यदि किसी व्यक्ति का शुक्र पर्वत उभरा हुआ हो, तो उसे स्वभाव से रोमांटिक माना जाता है। ऐसी स्थिति में प्रेम संबंध मजबूत रहने और लव मैरिज की संभावना बढ़ने की मान्यता है। साथ ही रिश्तों में प्रेम-विश्वास भी अधिक रहता है। 



गहरी और स्पष्ट विवाह रेखा का अर्थ
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की विवाह रेखा गहरी और स्पष्ट होती है, उनका वैवाहिक जीवन सुखद और स्थिर रहता है। ऐसे लोगों के प्रेम जीवन में अच्छा संतुलन देखने को मिलता है।



विवाह रेखा पर वर्ग का निशान
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, यदि विवाह रेखा पर वर्ग जैसा चिन्ह बनता है, तो इसे प्रेम विवाह का शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे लोग अपनी पसंद के साथी से विवाह करने में कामयाब रहते हैं।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें