सामुद्रिक शास्त्र के माध्यम से हथेली की रेखाओं से व्यक्ति के भाग्य का विचार किया जाता है। हथेली की रेखाएं व्यक्ति के भाग्य के साथ-साथ उसके स्वभाव एवं गुण-दोषों को बता सकती हैं। दरअसल, किसी व्यक्ति की हथेली की रेखाएं और हथेली की बनावट से उसके भूत, भविष्य और वर्तमान का पता लगाया जा सकता है। हस्तरेखा ज्ञान के माध्यम से यह भी बताया जा सकता है कि व्यक्ति के भाग्य में सरकारी नौकरी है या नहीं।