हस्तरेखा विज्ञान के प्रमुख ग्रंथ समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि संसार में मुख्य रूप से तीन प्रकार के पुरुष होते हैं। उत्तम श्रेणी के पुरूष, मध्यम श्रेणी के और अधम श्रेणी के पुरुष।
उत्तम श्रेणी का पुरूष वह होता है जो व्यवहार और उत्तम गुण के साथ ही भाग्यवान भी होता है। तीनों प्रकार के पुरुष की जांच करने की विधि बहुत ही आसान है। व्यक्ति अपनी उंगली से पूरे शरीर की नाप लें, अगर शरीर की लंबाई एक सौ साठ उंगल यानी चार हाथ बार उंगल है तो व्यक्ति उत्तम श्रेणी का होता है।
उंगली से नाप लेने पर जिसकी लंबाई सौ उंगल होती है वह मध्यम श्रेणी का पुरुष होता है। ऐसे व्यक्ति को मेहनत करने पर भाग्य का साथ मिलता रहता है जिससे धीरे-धीरे उन्नति की ओर बढ़ता है।
शरीर की लंबाई नब्बे उंगल से कम होना अच्छा नहीं माना जाता है। यह अधम पुरुष की निशानी मानी जाती है। इन्हें जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ता है। जीवन में कई बार अपमानित और हानि का सामना करना पड़ता है। उंगली से नाप का तरीका यह है कि सभी उंगलियों को बराबर मिला लें फिर शरीर की नाप लें।