फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palmistry: बहुत कम लोगों की हथेली पर बनता है ऐसा योग, मिलता है धन, ऐशोआराम और मान-सम्मान

Wed, 07 Dec 2022 03:49 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हथेली पर कैसे और कहां बनता है यह इंद्र योग और जीवन पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है। 
विज्ञापन
palmistry: जिन लोगों की हथेली पर इंद्र योग बनता है वे पुलिस और सेना में उच्च पद को हासिल करते हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हथेली पर बने निशान और रेखाओं से व्यक्ति भविष्य के बारे में काफी कुछ जानकारियां हासिल की जा सकती है। हथेली पर बनी सीधी और टेढ़ी-मेढ़ी लकीरों का अध्ययन हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के विद्वानों द्वारा किया जाता है। इसमें व्यक्ति के भाग्य, जीवन, धन-संपत्ति और वैवाहिक जीवन के बारे में पता लगाया जाता है। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हथेली पर शुभ और अशुभ दोनों तरह की लकीरें बनी हुई होती है। शुभ लकीरे होने से व्यक्ति भाग्यशाली और पद-प्रतिष्ठा को प्राप्त करता है जबकि अशुभ लकीरें होने पर व्यक्तियों का जीवन अभावों में बीतता है। आज हम आपको हथेली पर बने इंद्र योग के बारे में बताएंगे। यह इंद्र योग बहुत ही शुभ होता है। जिन व्यक्तियों की हथेली पर ये इंद्र योग बनता है उस व्यक्ति के पास कभी भी धन-दौलत की कमी नहीं रहती है और समाज में मान-सम्मान काफी ऊंचा रहता है। आइए जानते हैं हथेली पर कैसे और कहां बनता है यह इंद्र योग और जीवन पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है। 

विज्ञापन


यहां बनता है हथेली पर इंद्र योग
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन व्यक्तियों की हथेली पर मंगल पर्वत पूरी तरह से उभरा हुआ हो, मस्तिक रेखा और भाग्य रेखा बिना कटे-पिटे एकदम साफ स्पष्ट हो उस व्यक्ति की हथेली पर इंद्र योग बनता है। 

इंद्र योग रेखा 
जब किसी व्यक्ति की हथेली पर इंद्रयोग बनता है तो वह व्यक्ति सेहतमंद और लंबी कद-काठी का होता है। ये लोग अपनी वाणी से सभी का मन मोह लेते हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता होती है। ये विपरीत परिस्थिति में कभी भी धैर्य नहीं छोड़ते हैं। हर एक काम में जब तक सफल नहीं होते तब तक उस काम को नहीं छोड़ते हैं। जीवन में इन्हें मान-सम्मान,यश और प्रसिद्धि प्राप्ति करते हैं।
विज्ञापन


इस क्षेत्र में अच्छा नाम कमाते हैं
जिन लोगों की हथेली पर इंद्र योग बनता है वे पुलिस और सेना में उच्च पद को हासिल करते हैं। ऐसे लोग बहुत ही साहसी होते हैं। ये अपना भाग्य खुद ही लिखते हैं। कम उम्र में अच्छी लोकप्रियता हासिल करते हैं। जीवन में सभी तरह के ऐशोआराम और सुख-सुविधा का आनंद उठाते हैं। 

 

मेष राशिफल 2023

वृषभ राशिफल 2023

मिथुन राशिफल 2023

कर्क राशिफल 2023

सिंह राशिफल 2023

कन्या राशिफल 2023

तुला राशिफल 2023

वृश्चिक राशिफल 2023

धनु राशिफल 2023

मकर राशिफल 2023 

कुंभ राशिफल 2023

मीन राशिफल 2023

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें