फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष से पहचान करें सुख-समृद्धि वाले घर की

Thu, 13 Dec 2012 12:27 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
मकान का नंबर की कड़ी में इस बार तीन अंक वाले घर की विशेषताओं की जानकारी दी जा रही है। जिनके घर का नंबर जोड़ने पर अंक तीन प्राप्त होता है वह सभी मकान नंबर तीन के अंतर्गत आएंगे जैसे मकान का 3, 12, 21 और 30 नंबर।
विज्ञापन


मकान के नंबर में अंग्रेजी का लेटर लगा है तो लेटर का मान निकालकर उन्हें भी जोड़ेंगे अगर इनका जोड़ 3 आएगा तो मकान अंक तीन के प्रभाव में होगा जैसे z4। z अंग्रेजी का 26 वां लेटर है इसमें चार जोड़ने पर अंक तीस प्राप्त होगा। इसी प्रकार आप भी अपने मकान का नंबर ज्ञात कर सकते हैं।

अंक ज्योतिष के अनुसार अंक 3 गुरू के प्रभाव में होता है। गुरू को नवग्रहों का गुरू और नैसर्गिक शुभ ग्रह माना गया है। इस अंक के घर में रहने वाले सदस्यों के बीच न सिर्फ अच्छा ताल-मेल रहता है बल्कि सगे-संबंधियों एवं मेहमानों से भी समांजस्य बना रहता है। इसका कारण यह है कि इस अंक के घर में रहने वाले लोग ताल-मेल बनाए रखने में होशियार होते होते हैं।
विज्ञापन


इस अंक के घर को अंक ज्योतिष में सुख-समृद्धि वाला घर कहा गया है। इस अंक के घर में रहने वाले लोग अंदर से खुश एवं संतुष्ट रहते हैं क्योंकि इनके विचार सकारात्मक होते हैं। इस तरह के घर में रहने वाले लोग रचनात्मक होते है। पहली ही नज़र में इनकी रचनात्मकता की झलक घर की सजावट को देखकर मिल जाती है।   

कलाकार, कवि, लेखक और कल्पनाशील व्यक्तियों के लिए 3 अंक का घर शुभ होता है। छोटे बच्चे घर में हमेशा खुश रहते हैं। राजनीति एवं सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों के भी यह घर अच्छा होता है। जिनका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 अथवा 30 तरीख को हुई है उनके लिए भी अंक तीन वाला घर भाग्यशाली होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें