मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 2 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 2 होगा।
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक सरल हृदय एवं मानवीय भावनाओं से ओत-प्रोत होते हैं। लक्ष्य प्राप्ति में इनकी भावुकता प्राय: बाधक रहती है। ३८वें वर्ष के बाद लक्ष्य प्राप्ति में ये जातक सफल होते हैं। दूसरों के हृदय की बात जान लेने का गुण जन्मजात होता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहती है। गृहस्थ जीवन में मतभेद बना रहता है।
आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष उत्साह में वृद्धि होगी। भू संपत्ति के अटके कार्य सफल होंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। सहोदरों का सहयोग मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधा के साधनों पर व्यय होगा। अध्ययन में एकाग्रता के चलते परीक्षाओं में उत्तम सफलता प्राप्त होगी। इंजीनियरिंग, सेना, पुलिस, बैंक, वकालत, कैमिस्ट, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। खाद्य पदार्थ, भवन निर्माण सामग्री, रेडिमेड गारमेंटस आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। सरकारी या अद्र्ध सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।