Mercury Planet
ज्योतिष में बुध ग्रह
ज्योतिष शास्त्र में बुध एक तटस्थ ग्रह है। यह न तो क्रूर ग्रह है और न ही शुभ ग्रहों की श्रेणी में आता है। लेकिन यह जिस भी ग्रह के साथ होता है उसी ग्रह के स्वभाव के अनुसार फल देता है। बुध को गणित, कॉमर्स, तर्क शक्ति, संवाद कला और चतुराई का कारक माना जाता है। यह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। जिस व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह बलवान होता है उस व्यक्ति की गजब की संवाद शैली होती है। ऐसे लोग गणित, कॉमर्स और तर्कशक्ति में माहिर होते हैं। अपनी चालाकियों से ये ज्ञानियों को भी मात देने की क्षमता रखते हैं।