फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meen Rashifal 2023: नए साल में मीन राशि वालों पर होगा शनि का प्रभाव, पढ़ें वार्षिक राशिफल

Sat, 31 Dec 2022 11:10 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली

सार

नए साल पर मीन राशि के जाटों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। आइए जानते हैं शिनीदेव का यह प्रभाव मीन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा या अशुभ।
विज्ञापन
मीन राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2023 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Pisces Yearly Horoscope 2023 Predictions In Hindi: नए साल की शुरुआत से ही मीन राशि के जातकों पर शनिदेव का प्रभाव दिखने को मिलेगा। 1 जनवरी 2023 से मीन राशि के लग्न भाव में गुरु बृहस्पति विराजमान रहेंगे वहीं दूसरे भाव में राहु और चंद्रमा की युति रहेगी। वहीं 17 जनवरी को शनि देव गोचर करके आपके लाभ स्थान से 12वें भाव में गोचर करेंगे। जिससे आप पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव शुरू हो जाएगा। राहु ग्रह आपके लग्न भाव में और केतु ग्रह आपके सप्तम स्थान में गोचर कर जाएंगे। आइए जानते हैं साल 2023 में मीन राशि के जातकों के प्रेम जीवन, कार्यक्षेत्र स्वास्थ्य और आर्थिक जीवन में क्या नया होगा।

विज्ञापन


करियर 
करियर की दृष्टि से साल 2023 मीन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। गुरु ग्रह के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में काम अच्छा चलेगा। अप्रैल के बाद से धनलाभ अच्छा होगा। व्यापारियों के लिए डील फाइनल करने के लिए यह साल शुभ रहेगा।  साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कोई शुभ सूचना मिल सकते हैं। 

वित्त 
नए साल में शनि की साढ़ेसाती शुरू होने से जहां एक ओर आपके खर्चे अधिक होंगे वहीं दूसरी ओर ज्यादा यात्राओं के योग भी नजर आ रहे हैं। इस साल आप बचत करने पर भी जोर देंगे। यदि आप प्रॉपर्टी आदि में निवेश करना चाह रहे हैं तो बहुत अच्छे से सोच विचार कर लें। 
विज्ञापन


शिक्षा 
नए साल में शनि की साढ़े साती के प्रभाव से मीन राशि के छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। इसीलिए आपको ध्यान रखने की आवश्यकता है। साल 2023 के अप्रैल महीने में गुरु ग्रह आपके लग्न भाव में स्थित रहेंगे, इस बीच आपको प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। साथ ही विदेश जाकर पढ़ाई करने का भी मौका मिल सकता है।

प्रेम 
साल 2023 आपके प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन को मजबूती प्रदान करेगा। हालांकि मन में मानसिक तनाव रह सकता है। इसलिए ज्यादा सोचने से बचें। जो लोग अविवाहित हैं उन्हें इस वर्ष अपना पार्टनर मिल सकता है। 

स्वास्थ्य 
स्वास्थ्य के लिहाज से मीन राशि वालों के लिए साल 2023 बेहद अच्छा रहेगा।  जनवरी का महीना आपके स्वास्थ्य के लिए  लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लेकिन 15 फरवरी से 14 मार्च तक आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। अपने खान पान पर ध्यान दें। 

मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 

विज्ञापन

सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 । तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 
धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
Mulank 1 Numerology 2023: 1, 10, 19 और 28 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023, जानिए वार्षिक राशिफल!
Mulank 2 Numerology 2023: 2,11,20 और 29 जन्मतिथि वालों को सफलता दिलाएगा नया साल, जानें करियर और प्रेम का हाल
Mulank 3 Numerology 2023: 3,12,21 और 30 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, जानिए यहां!
Mulank 4 Numerology 2023:4,13,22 और 31 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023, जानिए वार्षिक राशिफल
Mulank 5 Numerology 2023: 5,14 और 23 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023, पढ़ें अपना अंक राशिफल
Mulank 6 Numerology 2023: 6, 15 और 24 जन्म तारीख वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, जानें सारी डिटेल्स यहां पर!
Mulank 7 Numerology 2023: 7,16,25 तारीख में जन्में लोग करियर-पैसे के मामले में लकी रहेंगे, 2023 देगा बहुत कुछ!
Mulank 8 Numerology 2023: 8,17 और 26 तारीख में जन्मे लोगों को नए साल पर मिलेगी तरक्की, जानें राशिफल!
Mulank 9 Numerology 2023: 9, 18 और 27 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा, जानिए स्वास्थ्य का हाल

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें