13 जनवरी मंगल ग्रह होने जा रहे हैं मार्गी
- फोटो : amar ujala
Mangal Margi In 2023: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल ग्रह को आक्रामकता, उत्साह, साहस, शक्ति और परिश्रम का कारक माना गया है। मान्यता है कि यदि किसी जातक की कुंडली में मंगल मजबूत हो तो जातक के पराक्रम, उत्साह और साहस में वृद्धि होती है। मंगल मजबूत होने पर शुभ फल देता है। नए साल की शुरुआत में 13 जनवरी को 2023 मंगल मार्गी होने जा रहे हैं। उनके मार्गी होने से कुछ राशि वालों को अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। यानी कुछ राशियां ऐसी होंगी जो साल की शुरुआत में ही भाग्यशाली साबित होंगी। आइए जानते हैं कौन सी वो राशियां हैं...
ग्रहण 2023
साल 2023 में कितने ग्रहण
मेष राशि
मंगल ग्रह का मार्गी होना मेष राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है, क्योंकि मंगल ग्रह मेष राशि से दूसरे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। जिसे धन और वाणी का स्थान माना जाता है। ऐसे में इस समय मेष राशि के जातकों को आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले अधिक मजबूत सकती है।
सिंह राशि
मंगल ग्रह का मार्गी होना सिंह राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली हो सकता है। मंगल ग्रह सिंह राशि से दशम भाव में मार्गी होने जा रहे हैं, जिसे नौकरी और कार्यक्षेत्र का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उनका इंक्रीमेंट हो सकता है। सिंह राशि वालों के आय में वृद्धि होगी।
वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023
सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 । तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023
धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
कन्या राशि
मंगल ग्रह कन्या राशि की गोचर कुंडली के नवम भाव में मार्गी होने जा रहे हैं, जिसे भाग्य और विदेश स्थान का भाव माना गया है। ऐसे में इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। भाग्य के सहयोग से आप अपने कार्यों में निश्चित ही सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे। साथ ही इस समय आपके विदेश यात्रा के भी योग बन सकते हैं।