तरक्की के लिए करें ये उपाय
अगर आपको अपने जीवन में तरक्की प्राप्त नहीं हो रही है और मेहनत के बाद भी आपको लगातार सफाल्टअ मिल रही है तो आप फिटकरी के इस उपाय को कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने कार्यस्थल में फिटकरी को एक कपड़े में बांधकर रखें इससे आपकी तरक्की के रास्ते खुलेंगे और आर्थिक परेशानियों से भी मुक्ति मिलेगी।
फिटकरी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
गृह-क्लेश दूर करने का उपाय
यदि आपके घर में क्लेश का माहौल रहता है तो इसके लिए आप अपने शयन कक्ष में बिस्तर के नीचे फिटकरी को एक कपड़े में बांधकर रख लें। इससे घर में स्थित नकारात्मक ऊर्जा निकाल जाएगी और घर का माहौल खुशनुमा हो जाएगा।
फिटकरी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋणमुक्ति का उपाय
यदि आपके जीवन में ऋण यानि कर्ज का बोझ है तो फिटकरी का यह उपाय आपकी समस्या का समाधान करेगा। यह उपाय आपको तीन बुधवार तक करना होगा। इसके लिए आप फिटकरी को एक कपड़े में बांधकर पीपल के पेड़ के नीचे भारी पत्थर से दबा दें । यह आपको कर्ज की समस्या से मुक्ति दिलाएगी।
आर्थिक संपन्नता के लिए उपाय
यदि आप आर्थिक रूप से समृद्ध नहीं है और संपन्न होना चाहते हैं तो प्रतिदिन फिटकरी को जल में मिलाकर स्नान करें । ऐसा करने से आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करेगी और साथ ही आपका स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा।
बुरी नजर दूर करने के उपाय
अक्सर घर में बच्चों को या फिर घर को ही किसी बुरी नजर लग जाती है तो इससे बचने के लिए या इसे दूर करने के लिए आप फिटकरी को 7 बार अपने सिर से पांव तक वारें और फिर चारों दिशाओं में घुमा कर उस फिटकरी को बहते जल में प्रवाहित कर दें इससे आपको बुरी नजर से मुक्ति मिलेगी।