जीवन के तमाम सुख, ऐश्वर्य का संबंध शुक्र ग्रह से है। ज्योतिष में इसे भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना गया है। शुक्र ग्रह से ही किसी जातक के जीवन में स्त्री, वाहन, धन आदि का सुख सुनिश्चित होता है। यदि आप भी शुक्र ग्रह की शुभता पाना चाहते हैं तो आज शुक्रवार के दिन इन सरल उपायों को अवश्य करें —
शुक्र को प्रसन्न करने वाले अचूक उपायों को जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें —
विज्ञापन
2 of 9
शुक्र के सरल उपाय
शुक्र ग्रह की शुभता पाने के लिए शुक्रवार का व्रत रखें एवं मां लक्ष्मी की उपासना करें।
विज्ञापन
3 of 9
शुक्र के सरल उपाय
शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र पहनें। यदि न संभव हो तो कम से कम अपनी जेब या पर्स में स्वच्छ सफेद कपड़ा जैसे रुमाल आदि जरूर रखें।
4 of 9
शुक्र के सरल उपाय
शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं जैसे दूध, दही, चावल, चीनी, कपूर, आटा, घी, मिश्री, सफेद कपड़े, खीर आदि का दान करें।
विज्ञापन
5 of 9
शुक्र के सरल उपाय
शुक्र की शुभता के लिए काली चीटिंयों को चीनी और सफेद गाय को आटा खिलाना चाहिए।
शुक्र की शुभता पाने के लिए शुक्र यंत्र को विधि-विधान से पूजित कर पूजास्थल पर रखें। ध्यान रहे कि यंत्र स्थापना के पश्चात दैनिक रूप से उसकी सफेद पुष्प से पूजा जरूर करें।
8 of 9
शुक्र के सरल उपाय
शुक्र की शुभ पाने के लिए रत्न भी कारगर उपाय है, लेकिन इसे धारण करने से एक बार किसी अच्छे ज्योतिषी से जरूर सलाह लें। शुक्र की शुभता प्रदान करने वाले रत्नों में हीरा,सफेद पुखराज आदि रत्न हैं। इसके अलावा स्फटिक की माला और चांदी का कड़ा धारण करने से भी शुक्र की शुभता प्राप्त होती है।
अपने शारीर या घर की साफ-सफाई न रखने पर शुक्र ग्रह के बुरे प्रभावों का सामना करना पड़ता है, इसलिए शुक्र को प्रसन्न करने हेतु स्वयं को और घर को साफ-सुथरा रखें और हमेशा साफ कपड़े पहनने चाहिए।