फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनैश्चरी अमावस्या 4 को, शनि देव को प्रसन्न करने के लिए करें ये सरलतम उपाय

Fri, 03 May 2019 08:49 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक
शनैश्चरी अमावस्या 4 मई को पड़ रही है। यह दिन शनि देव को प्रसन्न के लिए सबसे अच्छा होता है। इस दिन कुछ सरलतम उपाय करने से शनिदेव खुश हो जाते हैं।
 

 

विज्ञापन

2 of 7
शनि अमावस्या 2019
आचार्य सुशांत राज का कहना है कि शनिवार के दिन अमावस्या पड़ने को शनैश्चरी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। शनि देव के जितने दुष्प्रभाव होते हैं वे इस दिन पूजा पाठ से दूर होते हैं।
 

 

विज्ञापन

3 of 7
फाइल फोटो
उपायः
हनुमानजी को चोला चढ़ाएं। हनुमान चालीसा का अधिक से अधिक दान करें। काले कपड़े में सवा किलोग्राम काला तिल भर कर दान करें। पीपल के वृक्ष पर सात प्रकार के अनाज चढ़ाकर बांट दें।
 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : zokudo
इस दिन पिता का अपमान न करें। बहन और भांजी को दान दें। पूर्वजों का श्राद्ध करें या उन्हें भोजन का भोग लगाएं। मांस और मदिरा का प्रयोग न करें।

 

विज्ञापन

5 of 7
शनि मंदिर

अमावस्या के दिन प्रात: या शाम को सूर्यास्त के बाद स्नान कर ’’हरड़’’ का तेल शरीर पर लगाएं। पश्चिम दिशा की ओर एक चौकी रखकर उस पर काला वस्त्र बिछाएं, लाजवंती पुष्प रखें, पीपल के पत्ते पर शनि यन्त्र स्थापित करें।

विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर

सरसों के तेल का दीपक, धूप जलाएं, काले उड़द का हलवा, काले तिल से बने लड्डू, अक्षत, गंगाजल, बेल पत्र, काले रंग के फूल आदि रखें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सरसों का तेल
चौकी के चारों ओर तिल के तेल से भरी कटोरियां रखें। इसमें काले तिल, एक सिक्का, एक पंचमुखी रूद्राक्ष डालें। शनि के मन्त्रों का जाप करें तथा 11वें शनिवार को इन कटोरियों में अपने चेहरे की छाया देखने के बाद दान कर दें। 
(अमर उजाला अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देता। मान्यताओं के आधार पर यह तथ्य पेश किए गए हैं।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें