फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyotish Tips: सुपारी और जनेऊ के ये उपाय दिलाएंगे कामयाबी, आज ही आजमाएं

Wed, 14 Dec 2022 10:12 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली

सार

धार्मिक मान्यता के अनुसार पान के पत्ते पर साबुत सुपारी भगवान को अर्पित करने से वह प्रसन्न होते हैं। ठीक सुपारी की तरह सनातन परंपरा में यज्ञोपवीत या जनेऊ एक महत्वपूर्ण संस्कार है। जनेऊ में पवित्र तीन धागे ब्रह्मा, विष्णु और महेश के प्रतीक होते हैं।
विज्ञापन
सुपारी और जनेऊ के उपाय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Supari aur Janeu Ke Upay: सुपारी सिर्फ पान में डालने या खाने का काम नहीं करती बल्कि इसका उपयोग कई सारे धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है। सुपारी को किसी भी मांगलिक कार्य में एक अभिन्न अंग माना गया है। यदि आपके घर में किसी भी प्रकार का मंगलिसक अनुष्ठान होता है तो उसमें सुपारी का होना अत्यंत आवश्यक है। धार्मिक मान्यता के अनुसार पान के पत्ते पर साबुत सुपारी भगवान को अर्पित करने से वह प्रसन्न होते हैं। ठीक सुपारी की तरह सनातन परंपरा में यज्ञोपवीत या जनेऊ एक महत्वपूर्ण संस्कार है। जनेऊ में पवित्र तीन धागे ब्रह्मा, विष्णु और महेश के प्रतीक होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में सुपारी और जनेऊ से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं। यह उपाय न सिर्फ आर्थिक समृद्धि प्रदान करते हैं बल्कि करियर में भी सफलता दिलाते हैं। आइए जानते हैं जनेऊ और सुपारी के ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में। 

विज्ञापन


जनेऊ और सुपारी के उपाय 

  • यदि आप किसी समस्या में फंसे हैं और आपको कोई रास्ता नहीं दिख रहा है तो ऐसे में गणेश जी और माता लक्ष्मी की पूजा करें और सुपारी पर जनेऊ बांध कर गणेश जी को अर्पण करने से सभी संकटों से मुक्ति मिलेगी। 
  • करियर को लेकर सब बड़े संवेदनशील रहते हैं। ऐसे में यदि करियर में आपके प्रयासों के बाद भी अगर आपको सफलता नहीं मिल रही है तो ऐसे में किसी अच्छे मुहूर्त में ये उपाय करें। एक पान के पत्ते पर घी में कुंकुम मिलाकर स्वास्तिक का चिह्न बनाएं। अब इस पत्ते पर जनेऊ और सुपारी रख कर इस पत्ते को बांध दें। अब आप इस पान को अपने कमरे में किसी ऐसे स्थान पर रख दें जहां से इसे कोई छू न सके। आपको कुछ ही दिनों में इस उपाय का असर  दिखने लगेगा।  
  • यदि आप आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं तो ऐसे में एक सुपारी को जनेऊ के साथ अपने घर की तिजोरी या जहां आप अपना धन रखते हैं वहां रख दें। यदि आप चाहें तो अपने इष्टदेव को भी सुपारी और जनेऊ अर्पित कर सकते हैं। इन उपायों से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। 
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 

तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
विज्ञापन
विज्ञापन


Rashifal 2023: जानें जनवरी से दिसंबर तक हर एक महीने का संपूर्ण वार्षिक राशिफल 2023...

Vrishabha Rashifal 2023: वृषभ राशि वालों को नए साल पर रखना होगा स्वास्थ्य का ध्यान, पढ़ें वार्षिक राशिफल

Kark Rashifal 2023: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023, यहां जानें वार्षिक राशिफल

Mulank 1 Numerology 2023: 1, 10, 19 और 28 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023, जानिए वार्षिक राशिफल!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें